1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. भारत ने पोर्टेबल एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल का सफल परीक्षण किया

भारत ने पोर्टेबल एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल का सफल परीक्षण किया

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 11, 2019 08:39 pm IST,  Updated : Sep 12, 2019 12:03 am IST

भारत ने आज आंध्र प्रदेश के कुर्नूल फाइरिंग रेंज में मैन पोर्टेबल एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल का सफल परीक्षण किया।

India successfully test fired Man Portable Anti Tank Guided Missile system- India TV Hindi
India successfully test fired Man Portable Anti Tank Guided Missile system Image Source : ANI

नई दिल्ली: भारत ने आज आंध्र प्रदेश के कुर्नूल फाइरिंग रेंज में मैन पोर्टेबल एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल का सफल परीक्षण किया। यह मिसाइल प्रणाली का तीसरा सफल परीक्षण है जिसे भारतीय सेना की तीसरी पीढ़ी के एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल की जरूरत के लिए विकसित किया गया है। मिसाइल को एक ट्राइपॉड से फायर किया गया और इसके निशाने पर एक टैंक था। मिसाइल ने टॉप अटैक मोड में लक्ष्य को निशाना बनाया और पूरी तरह से नष्ट कर दिया।

पूरी तरह से स्वदेशी तकनीक पर आधारित इस मिसाइल का निर्माण रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) ने किया है। इस मिसाइल का इसका वजन कम है, और इससे आसानी से लक्ष्य को भेदा जा सकता है। 

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस मिसाइल के सफल परीक्षण के लिए डीआरडीओ को बधाई दी है। इससे पूर्व भारतीय सेना ने पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज में तीसरी पीढ़ी के एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल 'नाग' का सफल परीक्षण किया था। इस मिसाइल को भी डीआरडीओ ने विकसित किया है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत