1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. India TV CNX Opinion Poll: भारत-पाकिस्तान की समस्या का हल सिर्फ युद्ध, 62 प्रतिशत लोगों की राय

India TV CNX Opinion Poll: भारत-पाकिस्तान की समस्या का हल सिर्फ युद्ध, 62 प्रतिशत लोगों की राय

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 04, 2019 06:55 pm IST,  Updated : Mar 04, 2019 07:41 pm IST

India TV CNX के ओपिनियन पोल में एक सवाल में पूछा गया कि क्या भारत और पाकिस्तान की समस्या का हल युद्ध है?

India TV-CNX Opinion poll India Pakistan problem war is only solution 62 per cent respondents says- India TV Hindi
India TV-CNX Opinion poll India Pakistan problem war is only solution 62 per cent respondents in Uttar Pradesh says Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली। पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर आतंकी हमले के बाद 26 फरवरी को भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान में स्थित आतंकी ठिकानों पर जो हवाई हमले किए हैं, उसके बाद देशभर में पाकिस्तान के खिलाफ गुस्सा भरा हुआ है। इसी माहौल में India TV CNX ने एक ओपिनियन पोल किया और जानना चाहा कि लोगों की राय क्या है।

India TV CNX के ओपिनियन पोल में एक सवाल में पूछा गया कि क्या भारत और पाकिस्तान की समस्या का हल युद्ध है? इस सवाल के जवाब में 62.82 प्रतिशत लोगों ने हां में जवाब दिया। 25.79 प्रतिशत लोगों ने कहा कि युद्ध नहीं चाहिए लेकिन और आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया जाना चाहिए। 11.39 प्रतिशत लोगों ने कहा कि कुछ कह नहीं सकते।

एक अन्य सवाल में पूछा गया कि पुलवामा हमले के बाद सरकार ने जो कदम उठाए, उनसे आप संतुष्ट हैं या असंतुष्ट? इस सवाल के जवाब में 52.37 प्रतिशत लोगों ने कहा कि वे संतुष्ट हैं, 20.35 प्रतिशत ने कहा कि वे असंतुष्ट हैं और 24.28 प्रतिशत ने कहा कि इसपर वे कुछ कह नहीं सकते।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत