1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. India TV Poll: राफेल डील पर CAG की रिपोर्ट से विपक्ष झूठा साबित हुआ

India TV Poll: राफेल डील पर CAG की रिपोर्ट से विपक्ष झूठा साबित हुआ

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 13, 2019 06:50 pm IST,  Updated : Feb 13, 2019 07:01 pm IST

ट्विटर पोल पर जनता ने जो राय दी है वह काफी चौंकाने वाली है, 89 प्रतिशत जनता ने माना है कि राफेल डील पर CAG की रिपोर्ट से विपक्ष झूठा साबित हुआ है

India TV Poll over CAG Report on Rafale Deal- India TV Hindi
India TV Poll over CAG Report on Rafale Deal Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली। बुधवार को संसद में पेश हुई CAG रिपोर्ट से यह साफ हो गया है कि मोदी सरकार के कार्यकाल के दौरान हुई राफेल डील पिछली सरकार की डील के मुकाबले सस्ती है और देश का पैसा बचा है। सरकार पहले भी अपनी तरफ से इस तरह के बयान दे चुकी है लेकिन विपक्ष लगातार राफेल डील में घोटाले का आरोप लगाता रहा है, ऐसे में क्या अब CAG की रिपोर्ट से विपक्ष झूठा साबित हुआ है?

इसी सवाल को लेकर इंडिया टीवी बुधवार को ट्विटर हेंडल @IndiaTVHindi एक ट्विटर पोल किया, ट्विटर पोल पर जनता ने जो राय दी है वह काफी चौंकाने वाली है, 89 प्रतिशत जनता ने माना है कि राफेल डील पर CAG की रिपोर्ट से विपक्ष झूठा साबित हुआ है, 10 प्रतिशत ने नहीं में राय दी है और 1 प्रतिशत जनता ने कहा है कि वे इस बारे में कुछ नहीं कह सकते।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत