1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. इंडिया टीवी को मिला 2018 का 'Buzziest' ब्रांड अवॉर्ड

इंडिया टीवी को मिला 2018 का 'Buzziest' ब्रांड अवॉर्ड

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 14, 2018 09:38 pm IST,  Updated : Mar 14, 2018 10:57 pm IST

देश के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल इंडिया टीवी को एक बार फिर 2018 का 'Buzziest News Brand' का अवॉर्ड मिला है।

Indiatv Buzziest Award- India TV Hindi
Indiatv Buzziest Award Image Source : INDAITV

नई दिल्ली : देश के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल इंडिया टीवी को एक बार फिर 2018 का 'Buzziest News Brand' का अवॉर्ड मिला है। आज बुधवार को गुड़गांव में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान देश के सबसे बड़ी मीडिया ट्रेड पब्लिकेशन 'अफैक्स' की तरफ से यह अवार्ड प्रदान किया गया। गौरतलब है कि इससे पहले 2017 में भी इंडिया टीवी को 'Buzziest News Brand' का अवार्ड मिल चुका है।

 इस अवार्ड के लिए 2018 में कई कैटेगरी निर्धारित का निर्धारण किया गया था। इस कैटिगिरी में न्यूज पेपर और न्यूज ब्रॉडकास्ट कंपनियां शामिल थीं जिनमें से इंडिया टीवी को ' Buzziest News Brand ' ब्रांड का अवॉर्ड मिला। यानि न्यूज देखने और पढ़ने वाले लोगों में सबसे ज्यादा चर्चा इंडिया टीवी की हुई। 

एक ब्रांड के रूप में न्‍यूज मीडिया इंडस्‍ट्री में अपनी शानदार न्‍यूज कवरेज के दम पर अपनी दमदार पहचान के जिए साल 2017 में इंडिया टीवी को सर्वश्रेष्ठ हिंदी चैनल के पुरस्कार से भी नवाज़ा जा चुका है। आपको बता दें कि इसके ज्यूरी में आशीष भसीन, गायत्री यादव, कुणाल जेसवानी, राज नायक, मेहराज दुबे, राज नायक, रितु गुप्ता, समर सिंह शेखावत, सौरव वर्मा, तरुण रॉय, विनीत सहगल हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत