1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. लद्दाख में भारत और चीन के सैनिकों के बीच जारी गतिरोध खत्म: सूत्र

लद्दाख में भारत और चीन के सैनिकों के बीच जारी गतिरोध खत्म: सूत्र

 Written By: Bhasha
 Published : Sep 12, 2019 05:58 pm IST,  Updated : Sep 12, 2019 05:58 pm IST

पूर्वी लद्दाख में पेंगोंग झील के तट पर बुधवार को भारत और चीन के सैनिकों के बीच धक्का-मुक्की हुई थी लेकिन सैन्य सूत्रों ने बताया कि अब इस मसले को बातचीत के जरिए सुलझा लिया गया है।

Ladakh border- India TV Hindi
Ladakh border Image Source : PTI

नई दिल्ली: पूर्वी लद्दाख में पेंगोंग झील के तट पर बुधवार को भारत और चीन के सैनिकों के बीच धक्का-मुक्की हुई थी लेकिन सैन्य सूत्रों ने बताया कि अब इस मसले को बातचीत के जरिए सुलझा लिया गया है। सूत्रों ने बृहस्पतिवार को बताया कि इलाके में भारतीय सैनिकों की गश्त पर चीन के सैनिकों ने आपत्ति जताई थी लेकिन भारतीय सैनिकों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया और दोनों ओर के सैनिकों के बीच धक्का-मुक्की हुई।

घटना के बाद दोनों पक्षों ने और सहायता बुला ली। हालांकि, दोनों पक्षों के बीच प्रतिनिधि स्तर की बातचीत के बाद इस विवाद का हल निकल गया। पूर्वी लद्दाख में स्थित इस झील के दो तिहाई हिस्से पर चीन का कब्जा है। सूत्रों ने बताया कि बृहस्पतिवार को प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत के बाद दोनों पक्षों के बीच हुआ विवाद सुलझ गया। 

सैन्य सूत्रों के मुताबिक इस घटना का कारण भारत और चीन के बीच वास्तविक नियंत्रण रेखा को लेकर भिन्न भिन्न नजरिया है। एक अधिकारी ने बताया कि इस तरह की घटनाओं के समाधान के लिए एक तय प्रक्रिया है। भारत और चीन के बीच करीब 4,000 किमी लंबी सीमा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत