1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सेना के कैप्टन पर शराब के नशे में महिला प्रोफेसर से छेड़खानी का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

सेना के कैप्टन पर शराब के नशे में महिला प्रोफेसर से छेड़खानी का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 16, 2018 10:10 pm IST,  Updated : Apr 16, 2018 10:10 pm IST

 कैप्टन ने शराब के नशे में उसके साथ बदतमीजी की और उसे कार से खींचने का प्रयास किया लेकिन वह किसी तरह भागने में सफल रही । 

चित्र का इस्तेमाल...- India TV Hindi
चित्र का इस्तेमाल प्रतीक के तौर पर किया गया है।

कानपुर: भारतीय सेना के एक कैप्टन और एक अन्य व्यक्ति को महिला प्रोफेसर से कथित तौर पर छेड़खानी करने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक :कानपुर: अखिलेश कुमार ने आज बताया कि असम राइफल्स के कैप्टन सत्य प्रकाश और हॉस्टल वार्डन अजय सिंह को गिरफ्तार किया गया है। कुमार ने बताया कि पेशे से डॉक्टर प्रकाश शुक्रवार को डॉक्टरों के एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने कानपुर आया था, जहां उसकी मुलाकात महिला प्रोफेसर से हुई, जो खुद भी एक डॉक्टर है। 

महिला की शिकायत के अनुसार कैप्टन ने शराब के नशे में उसके साथ बदतमीजी की और उसे कार से खींचने का प्रयास किया लेकिन वह किसी तरह भागने में सफल रही । कैप्टन ने महिला का पीछा किया और बिठूर स्थित उसके कॉलेज हॉस्टल पहुंच गया। उसके साथ हॉस्टल वार्डन भी था और दोनों ने मिलकर महिला के कमरे का दरवाजा पीटना शुरू कर दिया। महिला प्रोफेसर ने पुलिस नियंत्रण कक्ष में फोन कर उत्पीड़न की शिकायत की। कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत