
दमन के दक्षिण में लगभग 45 किलोमीटर दूर सीमेंट ढोने वाले इस जहाज के डूबने की सूचना सेना को सुबह मिली थी। जिसके बाद नौसेना ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सी-किंग हेलीकॉप्टर को बचाव के लिए भेजा। इसके बाद दो चेतक हेलीकॉप्टर भी राहत एवं बचाव कार्य के लिए भेजे गये।