1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. रेलयात्री ध्यान दें! इस रूट पर चलनेवाली स्पेशल ट्रेनें हुईं रद्द, चेक करें पूरी लिस्ट

रेलयात्री ध्यान दें! इस रूट पर चलनेवाली स्पेशल ट्रेनें हुईं रद्द, चेक करें पूरी लिस्ट

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 02, 2021 01:41 pm IST,  Updated : Jun 02, 2021 01:41 pm IST

उतर रेलवे ने अलीपुरद्वार और दिल्ली जंक्शन और कटिहार और अमृतसर के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेनों को 1 जून से अगले आदेश तक रद्द कर दिया है।

रेलयात्री ध्यान दें! इस रूट पर चलनेवाली स्पेशल ट्रेनें हुईं रद्द, चेक करें पूरी लिस्ट- India TV Hindi
रेलयात्री ध्यान दें! इस रूट पर चलनेवाली स्पेशल ट्रेनें हुईं रद्द, चेक करें पूरी लिस्ट Image Source : FILE

नई दिल्ली: रेल यात्रियों के लिए एक जरूरी खबर है। उतर रेलवे ने अलीपुरद्वार और दिल्ली जंक्शन और कटिहार और अमृतसर के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेनों को 1 जून से अगले आदेश तक रद्द कर दिया है। ऐसी सूरत में सफर से पहले आप ट्रेनों की लिस्ट जरूर चेक कर लें।

उत्तर रेलवे की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया है कि ट्रेन नंबर 05483/05484 अलीपुरद्वार-दिल्ली जं.-अलीपुर, और 05733/05734 कटिहार-अमृतसर-कटिहार (Katihar- Amritsar- Katihar) स्पेशल ट्रेनें 1 जून 2021 से अगले आदेश तक रद्द रहेंगी। इसके अतिरक्त और भी कई स्पेशल ट्रेनों को रेलवे ने रद्द करने का ऐलान किया है। 

इन स्पेशल ट्रेनों को किया गया रद्द 

  • ट्रेन नंबर-15483, अलीद्वारपुर-दिल्ली जंक्शन-(1.6.2021 से 15.6.2021)
  • ट्रेन नंबर-15707 कटिहार-अमृतसर (1.6.2021 से 15.6.2021)
  • ट्रेन नंबर-01157 पुणे-शोलापुर स्पेशल (1.6.2021 से 15.6.2021)
  • ट्रेन नंबर-01158 सोलापुर-पुणे स्पेशल (1.6.2021 से 15.6.2021)
  • ट्रेन नंबर-07613 पनवेल-हजूर साहिब नांदेड़ स्पेशल (2.6.2021 से 16.6.2021)
  • ट्रेन नंबर-07614 हजूर साहिब नांदेड़-पनवेल (1.6.2021 से 15.6.2021)
  • ट्रेन नंबर-08519 विशाखापट्टनम-एलटीटी स्पेशल (1.6.2021 से 15.6.2021)
  • ट्रेन नंबर-08520 एलटीटी- विशाखापट्टनम (3.6.2021 से 17.6.2021)

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत