1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ...जब हवा में एक ओर झुका IndiGo का विमान, फूल गए यात्रियों के हाथ पांव

...जब हवा में एक ओर झुका IndiGo का विमान, फूल गए यात्रियों के हाथ पांव

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 22, 2018 11:18 pm IST,  Updated : Nov 22, 2018 11:18 pm IST

डीजीसीए के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि विमान की हवा में एक ओर झुक जाने पर पायलट उसे वापस संतुलित करने में कामयाब रहा।

IndiGo plane tilts mid-air; aviation regulator DGCA starts...- India TV Hindi
IndiGo plane tilts mid-air; aviation regulator DGCA starts probe

नई दिल्ली: हैदराबाद से पोर्ट ब्लेयर के लिए उड़ान भरने वाले इंडिगो के यात्रियों के उस समय हाथ पांव फूल गए जब मंगलवार को ए320 नियो विमान अचानक हवा में एक ओर झुक गया। इस मामले में नागर विमानन नियामक ने जांच शुरू की है।

नियामक नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने इस मामले में जांच शुरू की है। मामला इंडिगो के बेड़े में शामिल ए320 नियो विमान से जुड़ा है, जिसमें प्रैट एंड व्हिटनी इंजन लगा है। इनमें पहले भी खामियों की खबरें सामने आ चुकी हैं।

डीजीसीए के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि विमान की हवा में एक ओर झुक जाने पर पायलट उसे वापस संतुलित करने में कामयाब रहा। इंडिगो के प्रवक्ता ने कहा कि पायलट को इंजन में मामूली सी दिक्कत का पता चला है और उसने विमान की पोर्टप्लेयर में सामान्य ‘लैंडिंग’ की।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत