1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. भारत और पाकिस्तानी सेना ने LoC पर एक-दूसरे को भेंट की दिवाली की मिठाई

भारत और पाकिस्तानी सेना ने LoC पर एक-दूसरे को भेंट की दिवाली की मिठाई

 Reported By: IANS
 Published : Nov 05, 2021 08:01 am IST,  Updated : Nov 05, 2021 08:01 am IST

भारत और पाकिस्तान की सेनाओं ने एक-दूसरे को मिठाई उस समय भेंट की गई है, जब दोनों सेनाएं नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम समझौते का सख्ती से पालन कर रही हैं।

भारत और पाकिस्तानी...- India TV Hindi
भारत और पाकिस्तानी सेना ने LoC पर एक-दूसरे को भेंट की दिवाली की मिठाई Image Source : IANS

श्रीनगर: भारत और पाकिस्तान की सेनाओं ने गुरुवार को कश्मीर में नियंत्रण रेखा (LoC) पर दो जगहों पर एक-दूसरे को दिवाली की मिठाइयां भेंट की। रक्षा सूत्रों ने बताया कि नियंत्रण रेखा के उरी सेक्टर में कमान पोस्ट के पास अमन सेतु पुल पर दोनों सेनाओं के बीच दिवाली की मिठाइयों का पारंपरिक आदान-प्रदान हुआ।

मिठाइयों के आदान-प्रदान का दूसरा बिंदु कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा के पास तंगधार सेक्टर में किशनगंगा नदी पर तिथवाल रहा।

सेना ने कहा, मिठाइयों का आदान-प्रदान त्योहार की सच्ची भावना के साथ शांति, सद्भाव और करुणा को बढ़ावा देने के लिए किया गया है।

एक-दूसरे को मिठाई उस समय भेंट की गई है, जब दोनों सेनाएं नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम समझौते का सख्ती से पालन कर रही हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत