1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मुजफ्फरपुर शेल्टर होम रेप केस: मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर के चेहरे पर फेंकी गई स्याही

मुजफ्फरपुर शेल्टर होम रेप केस: मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर के चेहरे पर फेंकी गई स्याही

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 08, 2018 03:08 pm IST,  Updated : Aug 08, 2018 03:08 pm IST

मुजफ्फरपुर शेल्टर होम रेप केस के मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर के चेहरे पर पेशी के दौरान स्याही फेंकी गई।

Ink thrown on Bihar Shelter home case main accused Brajesh Thakur | ANI- India TV Hindi
Ink thrown on Bihar Shelter home case main accused Brajesh Thakur | ANI

मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर शेल्टर होम रेप केस के मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर के चेहरे पर पेशी के दौरान स्याही फेंकी गई। यही नहीं, प्रदर्शनकारियों ने उसके चेहरे पर कालिख पोतने की भी कोशिश की। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस मामले की गंभीरता को देखते हुए कोर्ट परिसर में भारी सुरक्षा-व्यवस्था थी, लेकिन वहां मौजूद प्रदर्शनकारी ब्रजेश के ऊपर स्याही फेंकने में सफल रहे। आपको बता दें कि 34 बच्चियों के साथ दरिंदगी की खबर सामने आने के बाद पूरे देश में इस मामले को लेकर काफी आक्रोश देखने को मिला है।

ठाकुर ने कहा, मुझे फंसाया जा रहा है

रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोर्ट में अपनी पेशी के दौरान ब्रजेश ठाकुर ने कहा कि वह कांग्रेस में शामिल होकर चुनाव लड़ने जा रहा था, इसीलिए उसे फंसाया जा रहा है। पूरे कांड को राजनीति से प्रेरित बताते हुए ब्रजेश ने कहा कि किसी भी लड़की ने उसका नाम नहीं लिया है। उसने कहा कि उसके अखबार के चलते दूसरे अखबारों को नुकसान हो रहा था, इसीलिए साजिश करके उसे फंसा दिया गया। ब्रजेश ने कहा कि उसके अखबार को बंद कराने के लिए ये साजिशें की जा रही हैं।

स्याही फेंकने वाली महिला को हिरासत में लिया गया
कोर्ट में पेशी के दौरान ब्रजेश ठाकुर के ऊपर स्याही फेंकने वाली एक महिला को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। ठाकुर के ऊपर स्याही फेंकने का आरोप दो महिलाओं पर लगा है। पप्पू यादव की अगुवाई वाली जन अधिकार पार्टी ने महिला को हिरासत में लेने का कड़ा विरोध दर्ज करते हुए कोर्ट परिसर में नारेबाजी की। पार्टी के कार्यकर्ता महिला को आजाद करने की मांग कर रहे थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत