1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. श्रीनगर और अवंतीपोरा एयर बेस पर हमले की तैयारी में आतंकी, खुफिया एजेंसियों की चेतावनी के बाद हाई अलर्ट पर सेना

श्रीनगर और अवंतीपोरा एयर बेस पर हमले की तैयारी में आतंकी, खुफिया एजेंसियों की चेतावनी के बाद हाई अलर्ट पर सेना

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 17, 2019 09:59 am IST,  Updated : May 17, 2019 10:55 am IST

इस साल 14 फरवरी को भारी तबाही मचाने के बाद आतंकियों ने एक बार फिर बड़ी हिमाकत की तैयारी कर ली है। आतंकियों का निशाना जम्मू कश्मीर की राजधानी श्रीनगर हो सकता है, इसके साथ ही आतंकी अवंतीपोरा एयर बेस को निशाना बना सकते हैं।

Pulwama - India TV Hindi
Pulwama 

इस साल 14 फरवरी को भारी तबाही मचाने के बाद आतंकियों ने एक बार फिर बड़ी हिमाकत की तैयारी कर ली है। आतंकियों का निशाना जम्‍मू कश्‍मीर की राजधानी श्रीनगर हो सकता है, इसके साथ ही आतंकी अवंतीपोरा एयर बेस को निशाना बना सकते हैं। खुफिया एजेंसियों ने इसे लेकर सुरक्षा बलों को चेतावनी दी है। जिसके बाद से सुरक्षा बढ़ा दी गई है। 

सरकार के सूत्रों के अनुसार खुफिया इनपुट से यह बाद सामने आई है कि आतंकी किसी बड़े धमाके या कार्रवाई की तैयारी कर रहे हैं। सुरक्षा एजेंसियों ने चेतावनी देते हुए कहा है कि आतंकियों की योजना श्रीनगर और अवंतीपुरा एयर बेस पर हमला करने की है। इस अलर्ट के बाद सुरक्षा बल हाई अलर्ट पर हैं और इन बेस के पास सुरक्षा को और चाक चौबंद कर दिया गया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत