1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस LIVE: 7 महिलाओं के हवाले PM मोदी का ट्विटर हैंडल, बता रही हैं अपनी #SheInspiresUs कहानी

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस LIVE: 7 महिलाओं के हवाले PM मोदी का ट्विटर हैंडल, बता रही हैं अपनी #SheInspiresUs कहानी

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Updated : Mar 08, 2020 11:50 pm IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर अपना सोशल मीडिया अकाउंट उन महिलाओं को सौंप दिया है, जिनकी कहानी बाकियों को प्रेरणा दे सकती है। इससे जुड़ी लाइव अपडेट्स यहां जानिए-

PM Modi- India TV Hindi
PM Modi Image Source :

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर अपना सोशल मीडिया अकाउंट उन महिलाओं को सौंप दिया है, जिनकी कहानी बाकियों को प्रेरणा दे सकती है। उनके ट्विटर हैंडल @narendramodi से आज सबसे पहले स्नेहा मोहन दास ने एक विडियो ट्वीट किया और अपनी कहानी बताई। आज दिनभर में पीएम मोदी के ट्विटर हैंडल से सात महिलाएं ट्वीट कर अपनी कहानी बताने वाली हैं। ​इससे जुड़ी लाइव अपडेट्स यहां जानिए-

International Women's Day PM Modi Twitter handle

Auto Refresh
Refresh
  • 3:02 PM (IST)
    Posted by Vineet Kumar

    तृणमूल कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिये 4 उम्मीदवारों को नामित किया

    कोलकाता: तृणमूल कांग्रेस ने राज्यसभा के आगामी चुनाव के लिये अर्पिता घोष, मौसम नूर, दिनेश त्रिवेदी और सुब्रत बख्शी को नामित किया है। पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी ने रविवार को यह जानकारी दी। बनर्जी ने ट्वीट किया कि उन्हें इस बात का गर्व है कि महिला सशक्तिकरण के उनके निरंतर प्रयासों के तहत नामित किये गए लोगों में 50 फीसदी महिलाएं हैं। गौरतलब है कि उन्होंने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर इस फैसले का ऐलान किया है। 

  • 2:31 PM (IST)
    Posted by Lakshya Rana

    विजया पवार ने पीएम के हैंडल से ट्वीट की वीडियो

  • 2:30 PM (IST)
    Posted by Lakshya Rana

    विजया पवार ने पीएम मोदी के ट्विटर से ट्वीट कर कहा कि "गोरमाटी कला को बढावा देने के लिए पंतप्रधान नरेंद्र मोदी जी ने न केवल हमें प्रोत्साहित किया बल्कि हमारी आर्थिक सहायता भी की। ये हमारे लिए गौरव की बात है। इस कला के संरक्षण के लिए मैं पूरी तरह से समर्पित हूं और महिला दिवस के अवसर पर गौरवान्वित महसूस कर रही हूं।"

  • 12:13 PM (IST)
    Posted by Lakshya Rana

    कश्मीर की रहने वाली आरिफा ने पीएम मोदी के ट्विटर हैंडल से वीडिया ट्वीट कर अपने जीवन के बारे में बताया।

  • 11:33 AM (IST)
    Posted by Lakshya Rana

    मेरा मानना ​​है कि शिक्षा परिवर्तन के लिए अपरिहार्य है: मालविका अय्यर 

  • 11:32 AM (IST)
    Posted by Lakshya Rana

    पीएम मोदी के ट्वीटर हैंडल से दूसरे नंबर पर मालविका अय्यर ने ट्वीट किया।  मालविका अय्यर ने एक वीडिया ट्वीट करके अपनी लाइफ के बारे में बताया।

  • 11:29 AM (IST)
    Posted by Lakshya Rana

    मैं सशक्त महसूस करती हूं जब मुझे लगता है कि मैं वही कर रही हूं जिसके लिए मैं जुनूनी हूं: स्नेहा मोहनदास

  • 11:21 AM (IST)
    Posted by Lakshya Rana

    रविवार को ट्विटर पर @narendramodi हैंडल से सबसे पहले स्नेहा मोहन दास नाम की महिला ने ट्वीट किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अकाउंट से एक वीडियो ट्वीट करते हुए बताया कि वह फूड बैंक की संस्थापक हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपनी पूरी कहानी भी बताई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत