1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मुस्लिम संगठन दो फाड़

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मुस्लिम संगठन दो फाड़

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 04, 2015 08:49 am IST,  Updated : Jun 04, 2015 08:51 am IST

नई दिल्ली: 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर मुस्लिम संगठनों का मतभेद सामने आ गया है। ऑल इंडिया इमाम ऑर्गनाइजेशन के मुख्य इमाम उमर अहमद इल्यासी ने कहा है कि अगर पीएम उन्‍हें

अंतरराष्ट्रीय योग...- India TV Hindi
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मुस्लिम संगठन दो फाड़

नई दिल्ली: 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर मुस्लिम संगठनों का मतभेद सामने आ गया है। ऑल इंडिया इमाम ऑर्गनाइजेशन के मुख्य इमाम उमर अहमद इल्यासी ने कहा है कि अगर पीएम उन्‍हें योग डे पर बुलाते हैं तो वे उसमें शामिल होंगे। इल्यासी के नेतृत्व में मुस्लिम धर्मगुरुओं के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग को घर-घर तक पहुंचाने के लिए कमर कस ली है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिल्ली में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में वह स्वयं लोगों को योग सिखा सकते हैं। पीएम ने अपने ट्विटर हैंडल से भी योगासन की जानकारी पोस्ट करनी शुरू कर दी है।

उधर, मुंबई के मुस्लिम संगठनों ने महाराष्ट्र सरकार के उस आदेश का विरोध किया है, जिसमें 21 जून को इंटरनेश्नल योगा डे पर स्कूल आना जरूरी किया गया है। इन संगठनों ने कहा कि है कि योग और सूर्य नमस्कार के दौरान सूरज के सामने झुकना पड़ता है और मुसलमान केवल अल्लाह के सामने झुकते हैं।

इस बारे में ‘जमात-ए- इस्लामी हिंद’ के शिक्षा सचिव जहूर अहमद ने कहा, ‘हमारे धर्म में अल्लाह के अलावा किसी और के सामने झुकना गलत माना गया है और इस तरह के आदेश मुसलमानों पर थोपा जाना गलत है। योग में सूर्य नमस्कार होता है और इसका मतलब यह है कि आपको सूर्य के सामने झुकना होगा। योग को अनिवार्य बनाना सही नहीं है।’

इस्लामिक स्टूडेंट ऑर्गनाइजेशन की मुंबई यूनिट के अध्यक्ष मोहम्मद सलमान ने कहा, ‘हमें कोई आपत्ति नहीं होती अगर वे कोई ऐसी गतिविधी आरंभ करते जिससे स्टूडेंट्स को लाभ होता लेकिन, इस काम से तो आपसी सद्भाव को नुकसान पहुंचेगा।’

मुस्लिम एमएलए वारिस पठान ने महाराष्ट्र सरकार के कदम को असंवैधानिक बताया है। उन्होंने कहा कि इस तरह के फरमान जारी कर बीजेपी सरकार अपने हिंदू राष्ट्र वाले एजेंडे को साकार करने की कोशिश कर रही है। वहीं, महाराष्ट्र सरकार के एक अधिकारी ने इसे केवल व्यायाम बताया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत