1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बिना रसोई वाली ट्रेनों में खाना उपलब्ध कराएगी: IRCTC

बिना रसोई वाली ट्रेनों में खाना उपलब्ध कराएगी: IRCTC

 Written By: IANS
 Published : Jul 22, 2015 11:55 pm IST,  Updated : Jul 22, 2015 11:55 pm IST

नई दिल्ली: भारतीय रेलवे कैटरिंग एंड टूरिस्ट कॉर्पोरेशन (IRCTC) ने बुधवार को कहा कि कंपनी ने बिना रसोई यान वाली 1,356 ट्रेनों में ई-कैटरिंग की सुविधा शुरू की है। कंपनी ने एक बयान में कहा,

बिना रसोई वाली...- India TV Hindi
बिना रसोई वाली ट्रेनों में खाना उपलब्ध कराएगी: IRCTC

नई दिल्ली: भारतीय रेलवे कैटरिंग एंड टूरिस्ट कॉर्पोरेशन (IRCTC) ने बुधवार को कहा कि कंपनी ने बिना रसोई यान वाली 1,356 ट्रेनों में ई-कैटरिंग की सुविधा शुरू की है। कंपनी ने एक बयान में कहा, सितंबर 2014 में परीक्षण के तौर पर IRCTC ने इस सेवा को शुरू किया था।

अभी तक पूरे देश में की विभिन्न ट्रेनों में IRCTC ने 6,000 लोगों तक खाना पहुंचाया है। इनमें से केवल 350 लोगों को फास्ट-फूड पहुंचाया गया, बाकी सभी लोगों को पारंपरिक भारतीय भोजन उपलब्ध कराया गया।

IRCTC ने एक बयान में कहा, "IRCTC रेलवे यात्रियों के लिए भारतीय भोजन को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है। खाना मुहैया कराने वाली कई बड़ी कंपनियां और कैटर्स जैसे बीकानेरवाला, पंजाबी ग्रिल, करी किचन, इडली डॉट कॉम आदि के साथ बातचीत आखिरी दौर में हैं।"

यात्री IRCTC की फोन लाइन और वेबसाइट से खाना ऑर्डर कर सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत