1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली के चाणक्यपुरी इलाके में IRS अधिकारी ने की आत्महत्या

दिल्ली के चाणक्यपुरी इलाके में IRS अधिकारी ने की आत्महत्या

 Reported By: Bhasha
 Published : May 27, 2020 05:33 pm IST,  Updated : May 27, 2020 05:33 pm IST

मध्य दिल्ली के पॉश चाणक्यपुरी इलाके में 57 वर्षीय एक भारतीय राजस्व सेवा अधिकारी (आईआरएस) ने बुधवार को अपने घर में कथित तौर पर पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली।

Suicide- India TV Hindi
Suicide Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

नई दिल्ली: मध्य दिल्ली के पॉश चाणक्यपुरी इलाके में 57 वर्षीय एक भारतीय राजस्व सेवा अधिकारी (आईआरएस) ने बुधवार को अपने घर में कथित तौर पर पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान केशव सक्सेना के तौर पर हुई है और वह चाणक्यपुरी के बापू धाम में रहते थे।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बुधवार सुबह करीब सात बजे उन्होंने अपने ‘स्ट्डी रूम’ में बिस्तर की चादर से पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि परिवार वाले उन्हें प्राइमस अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत लाया घोषित कर दिया।

पुलिस ने बताया कि परिवार के सदस्यों का कहना है कि वह डिप्रेशन में थे। उन्होंने बताया कि मौके से एक पत्र भी बरामद हुआ है और मामले की जांच जारी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत