1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. क्या पाकिस्तान में युद्धाभ्यास शुरु हो गया है...?

क्या पाकिस्तान में युद्धाभ्यास शुरु हो गया है...?

 Written By: India TV News Desk
 Published : Sep 23, 2016 07:51 am IST,  Updated : Sep 23, 2016 07:57 am IST

उड़ी में सैनिक सिविर पर सीमा पार से आए आतंकवादियों के हमले के बाद भारत में सुरक्षा को लेकर बैठकों का दौर शुरु हो गया है और उधर ख़बरें हैं कि पाकिस्तान में युद्धाभ्यास शुरु

Pakistan military exercise- India TV Hindi
Pakistan military exercise

उड़ी में सैनिक सिविर पर सीमा पार से आए आतंकवादियों के हमले के बाद भारत में सुरक्षा को लेकर बैठकों का दौर शुरु हो गया है और उधर ख़बरें हैं कि पाकिस्तान में युद्धाभ्यास शुरु हो गया है। एक पाकिस्तानी पत्रकार ने ट्वीट करके ये जानकारी दी गई है कि इस्लामाबाद के आसमान में एफ-16 विमान को उड़ते हुए देखा गया है । 

ख़बरों के मुताबिक गुरुवार रात के लगभग दस बजे पाकिस्तान के आसमान में एफ 16 की आवाज़ें सुनने का दावा किया गया है। उड़ी की घटना से घिरा पाकिस्तान जानता है कि भारत की ओर से कभी भी कड़ा ऐक्शन हो सकता है और यही वजह है कि पाकिस्तान ये दिखाने की कोशिश कर रहा है कि तैयारी उसकी भी पूरी है।

ग़ौरतलब है कि उड़ी में आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के सानाध्यक्ष राहील शरीफ़ ने कुछ दिन पहले ही कहा था कि पाकिस्तान किसी भी ''ख़तरे'' से निपटने के लिए तैयार है। 

 
अमूमन युद्ध जैसे हालात होने पर ही रात के वक्त भी लड़ाकू विमान अभ्यास कर सकते हैं लेकिन भारत की ओर से अब तक युद्ध के कोई संकेत नहीं दिए गए हैं।  
भारत में इस वक्त हालात की समीक्षा हो रही है और पाकिस्तान के ख़तरे से निपटने की रणनीति तैयार की जा रही है। 

पाकिस्तान में हुए सैनिक अभ्यास की दो तस्वीरें आईं हैं। एक में दिन में लड़ाकू विमानों की पाकिस्तान के अलग-अलग हाइवे पर लैंडिंग भी हुई और वहां टेक ऑफ भी किया गया। पाक अधिकृत कश्मीर, पेशावर, रावलपिंडी, नौशेरा जैसे इलाकों में सड़कों पर अभ्यास किया गया। रात होते ही इस्लामाबाद के आसमान में एफ 16 की आवाज गूंजने लग गई। 

Tweet
Tweet

सोशल मीडिया पर जिस तरह से पाकिस्तान के पत्रकार फोटो और वीडियो पोस्ट करने लग गए उससे इस बात की पुष्टि हो गई कि पाकिस्तान के आसमान में विमानों का शोर गूंज रहा था। सबसे पहले पाकिस्तान के ही पत्रकार हामिद मीर ने इस बारे में ट्वीट किया था। हामिद ने लिखा था कि इस्लामाबाद में रात के 10:20 बजे F 16 प्लेन उड़ान भर रहें हैं।

Tweet
Tweet

 इस ट्वीट के करीब 20 मिनट बाद ही हामिद ने एक और ट्वीट किया इसमें उन्होंने लिखा दक्षिण एशिया की बहुतायत आबादी गरीब है और गरीबों के लिए युद्ध बिलकुल ठीक नहीं है, इन लोगों को एक होना चाहिए औऱ युद्ध की धमकी को रोकना चाहिए।
 
इससे कुछ ही घंटे पहले ही पाकिस्तान के डिफेंस मिनिस्टर ख्वाजा आसिफ ने भी मोटरवे पर खड़े फाइटर प्लेन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं और कहा था कि पाकिस्तान हर चुनौती के लिए तैयार है। ये ट्वीट सुबह से वायरल होने लगा और रात होते होते आसमान में एफ 16 की आवाज गूंजने लग गई। 

Tweet
Tweet

पाकिस्तान में हालात ये हो गए है कि पेशावर से इस्लामाबाद का जो हाइवे है उसे भी बंद कर दिया गया है । गिलगिट हवाई अड्डे से भी कर्मशियल उड़ानों को बंद कर दिया गया है।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत