1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. चेन्नई में भारी बारिश: आईटी कंपनियों ने वैकल्पिक योजनाओं पर काम किया

चेन्नई में भारी बारिश: आईटी कंपनियों ने वैकल्पिक योजनाओं पर काम किया

 Written By: PTI
 Published : Dec 02, 2015 06:31 pm IST,  Updated : Dec 02, 2015 06:31 pm IST

चेन्नई: लगातार भारी बारिश से चेन्नई में आईटी कंपनियों का परिचालन प्रभावित हुआ है, लेकिन इन कंपनियों का कहना है कि उन्होंने वैकल्पिक कदम उठाए हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि उनकी मुख्य

चेन्नई में भारी बारिश...- India TV Hindi
चेन्नई में भारी बारिश से परेशानी में आईटी कंपनियां

चेन्नई: लगातार भारी बारिश से चेन्नई में आईटी कंपनियों का परिचालन प्रभावित हुआ है, लेकिन इन कंपनियों का कहना है कि उन्होंने वैकल्पिक कदम उठाए हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि उनकी मुख्य सेवाएं अप्रभावित रहें। चेन्नई देश में आईटी का प्रमुख गंतव्य है।

भारी बारिश के कारण चेन्नई में आईटी कंपनियों के परिसर सहित अधिकांश कार्यालय आज बंद रहे। प्रमुख आईटी कंपनी इन्फोसिस ने भी अपने कार्यालय को कल भी बंद रखने का फैसला किया है क्योंकि उसके परिसरों में पानी भर गया है। इन्फोसिस के प्रवक्ता ने कहा, चेन्नई में बारिश व बाढ के मद्देनजर इन्फोसिस के परिसर दो दिसंबर को बंद रहे। हमने तीन दिसंबर को भी अवकाश घोषित किया है। हमारी टीमें स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रही हैं ताकि अलग अलग जगहों पर फंसे हमारे कर्मचारी सुरक्षित घर लौट सकें।

कंपनी का कहना है कि उसके दोनों परिसरों में पानी का स्तर अब घट रहा है। प्रवक्ता ने कहा, ग्राहकों की प्रतिबद्धताओं को पूरा करने के लिए हमने जरूरी कदम उठाए हैं जिनमें अन्य जगहों से काम करना शामिल है।

काग्नीजेंट के चेन्नई स्थित विभिन्न कार्यालयों में 60,000 कर्मचारी हैं। कंपनी का कहना है कि कुछ कर्मचारी कार्यालयों में रके ताकि जरूरी सेवाओं को जारी रखा जा सके जबकि कुछ परिचालन में मदद के लिए अन्य शहरों में गए हैं। कंपनी के प्रवक्ता ने ईमेल से भेजे जवाब में कहा, चेन्नई में भारी बारिश के कारण चेन्नई में काग्नीजेंट के कार्यालय आज बंद रहे। हालांकि, जरूरी परियोजनाओं पर काम बाधित नहीं हुआ। कंपनी ने कारोबारी आपात योजना लागू की है।

टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज का कहना है कि चेन्नई में उसके कार्यालय आज बंद रहे हालांकि, उसके कारोबार पर इसका कोई असर नहीं होगा। दूरसंचार कंपनी एयरटेल के अनुसार बिजली कटौती के कारण उसकी सेवाएं आंशिक रूप से बाधित हुईं। कंपनी सेवाओं को बहाल करने के लिए स्थानीय अधिकारियों के साथ काम कर रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत