1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू कश्मीर भाजपा ने PM Cares Fund में एक करोड़ रुपये का दिया योगदान

जम्मू कश्मीर भाजपा ने PM Cares Fund में एक करोड़ रुपये का दिया योगदान

 Reported By: Bhasha
 Published : Jun 15, 2020 06:32 pm IST,  Updated : Jun 15, 2020 06:32 pm IST

भाजपा की जम्मू कश्मीर इकाई ने सोमवार को प्रधानमंत्री केयर्स फंड में एक करोड़ रुपये का योगदान दिया। प्रदेश इकाई अब तक पांच करोड़ रुपये का योगदान दे चुकी है।

BJP- India TV Hindi
BJP Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

जम्मू: भाजपा की जम्मू कश्मीर इकाई ने सोमवार को प्रधानमंत्री केयर्स फंड में एक करोड़ रुपये का योगदान दिया। प्रदेश इकाई अब तक पांच करोड़ रुपये का योगदान दे चुकी है। भाजपा के एक प्रवक्ता ने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए लॉकडाउन शुरू होने के बाद से पार्टी की जम्मू कश्मीर इकाई ने पांचवीं बार योगदान दिया है। प्रदेश इकाई ने अब तक पीएम-केयर्स फंड में पांच करोड़ रुपये का योगदान दिया है।

जम्मू कश्मीर भाजपा अध्यक्ष रवींद्र रैना ने यहां जे एंड के बैंक के जोनल मुख्यालय में एक करोड़ रुपये का चेक दिया। पाटी के प्रवक्ता ने बताया कि पूर्व विधायकों सहित पार्टी के पदाधिकारियों, सरकारी कर्मचारियों, कारोबारियों और छात्रों समेत आम नागरिकों से चंदा मिला।

पीएम-केयर्स फंड’ में योगदान करने वालों का शुक्रिया अदा करते हुए रैना ने कहा कि प्रदेश इकाई के लिए यह सम्मान की बात है कि अब तक पांच करोड़ रुपये का योगदान दिया है, इससे महामारी के खिलाफ लड़ाई को मजबूती मिलेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत