1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जयपुर: गांधीनगर रेलवे स्टेशन के पास निर्माणाधीन मकान में आग, तीन मजदूरों की मौत

जयपुर: गांधीनगर रेलवे स्टेशन के पास निर्माणाधीन मकान में आग, तीन मजदूरों की मौत

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 07, 2020 11:30 pm IST,  Updated : Jan 07, 2020 11:30 pm IST

गांधीनगर रेलवे स्टेशन के पास एक घर में आग लग जाने से तीन लोगों की मौत हो गई जबकि तीन लोग जख्मी हो गए। यह घटना पोस्ट ऑफिस के सामने एक निर्माणाधीन घर में हुई।

प्रतीकात्मक तस्वीर- India TV Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर

जयपुर: गांधीनगर रेलवे स्टेशन के पास एक घर में आग लग जाने से तीन लोगों की मौत हो गई जबकि तीन लोग जख्मी हो गए। यह घटना पोस्ट ऑफिस के सामने एक निर्माणाधीन घर में हुई। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। बताया जाता है कि जिन तीन लोगों की मौत हुई वो इसी निर्माणाधीन मकान में रहनेवाले मजदूर थे। जानकारी के मुताबिक आग की वजह से वहां रखे सामान जलने लगे और जहरीली गैस फैलने की चलते इन मजदूरों की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गए। घायलों के नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत