1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जयपुर में दौड़ी मेट्रो, CM वसुंधरा ने किया उद्घाटन

जयपुर में दौड़ी मेट्रो, CM वसुंधरा ने किया उद्घाटन

 Written By: Agency
 Published : Jun 03, 2015 02:28 pm IST,  Updated : Jun 03, 2015 02:30 pm IST

जयपुर: राजस्थान की राजधानी जयपुर में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने आज जयपुर मेट्रो रेल का उद्घाटन किया। आम लोगों के लिए मेट्रो आज से ही चलनी शुरू हो जाएगी। आम लोगों के लिए मेट्रो सेवा

जयपुर में दौड़ी...- India TV Hindi
जयपुर में दौड़ी मेट्रो, CM वसुंधरा ने किया उद्घाटन

जयपुर: राजस्थान की राजधानी जयपुर में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने आज जयपुर मेट्रो रेल का उद्घाटन किया। आम लोगों के लिए मेट्रो आज से ही चलनी शुरू हो जाएगी। आम लोगों के लिए मेट्रो सेवा आज दोपहर दो बजे से शुरू कर हो जाएगी। सबसे अहम बात यह है कि जयपुर मेट्रो के 24 चालकों में पांच महिला चालक शामिल हैं।

इसके साथ ही जयपुर मेट्रो के सफर वाला देश का छठां शहर बन गया है । जयपुर मेट्रो मानसरोवर क्षेत्र से एतिहासिक परकोटे के बाहर चांदपोल गेट तक चलेगी। इसके बाद के सफर के लिए परकोटे में खुदाई चल रही है। इसमें रेलवे स्टेशन और अंतरराज्यीय बस अड्डा भी आएंगे यानी जयपुर के बाहर से आने वाले यात्री भी मेट्रो का सफर कर गंतव्य तक पहुंच सकेंगे। मेट्रो का किराया 5 से 15 रुपये होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत