1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शादी करना चाहती है यह महिला, महीने भर से बैठी है धरने पर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शादी करना चाहती है यह महिला, महीने भर से बैठी है धरने पर

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Oct 07, 2017 10:09 am IST,  Updated : Oct 07, 2017 10:09 am IST

शांति से जब पूछा गया कि वह मोदी से शादी क्यों करना चाहती हैं तो उन्होंने कहा कि मैं जानती हूं कि लोग मुझे उनसे मिलने नहीं देंगे लेकिन मैं यह भी जानती हूं कि उन्हें मदद की जरुरत है क्योंकि वो भी मेरी तरह अकेले हैं।

jaipur-woman-marry-modi- India TV Hindi
jaipur-woman-marry-modi

नई दिल्ली: पिछले एक महीने से जयपुर से आई एक महिला दिल्ली स्थित जंतर मंतर पर बैठी धरना दे रही है। महिला के धरने का कारण आप सुनेंगे तो आप भी चौंक जाएंगे क्योंकि इस महिला की मांग ही कुछ अजीब है। इस 40 वर्षीय महिला का नाम ओम शांति शर्मा है जो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शादी करना चाहती है और यही वजह है कि वह 8 सितंबर से जंतर मंतर पर धरना दे रही है। शांति ने सभी को स्पष्ट तौर पर कह दिया है कि उसकी मानसिक हालत बिलकुल ठीक है। ये भी पढ़ें; हनीप्रीत के 15 मोबाइल और 30 राज़दार, राम रहीम के कौन-कौन से राज खोले?

वह पीएम मोदी से शादी करने की इच्छा के चलते यहां बैठी हैं और यहीं जंतर-मंतर के फुटपाथ पर सोती हैं और यहीं रहती हैं। सिर्फ एक चादर जमीन पर बिछाकर और चंद कपड़े लेकर जंतर मंतर पर 8 सितम्बर से बैठी शांति शर्मा कहती हैं कि मोदी जी एक बार मिल लेंगे तो वो वापिस चली जाएंगी। यह महिला पीएम मोदी से शादी केवल इसलिए करना चाहती है क्योंकि वह अकेले हैं और उनके पास करने के लिए बहुत से काम हैं।

इंडिया टुडे के अनुसार शांति ने कहा कि मेरी शादी हो चुकी है लेकिन यह रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाया। मैं पिछले काफी सालों से अकेली हूं। मैंने कई शादी के प्रस्ताव ठुकराए हैं और अब मैं नरेंद्र मोदी से शादी करना चाहती हूं। मोदी से शादी की दिली तमन्ना लिए शांति जंतर मंतर के एक कोने में छोटे से शेड के नीचे रह रही है।

शांति से जब पूछा गया कि वह मोदी से शादी क्यों करना चाहती हैं तो उन्होंने कहा कि मैं जानती हूं कि लोग मुझे उनसे मिलने नहीं देंगे लेकिन मैं यह भी जानती हूं कि उन्हें मदद की जरुरत है क्योंकि वो भी मेरी तरह अकेले हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत