1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कश्मीर में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, जैश कमांडर खालिद ढेर

कश्मीर में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, जैश कमांडर खालिद ढेर

 Reported By: IANS
 Published : Oct 09, 2017 04:48 pm IST,  Updated : Oct 09, 2017 04:48 pm IST

जम्मू एवं कश्मीर के बारामूला जिले में सोमवार को सुरक्षा बलों ने एक मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद के एक कमांडर को मार गिराया। मारा गया आतंकी पाकिस्तानी नागरिक था।

jaish commander khalid- India TV Hindi
jaish commander khalid

श्रीनगर: जम्मू एवं कश्मीर के बारामूला जिले में सोमवार को सुरक्षा बलों ने एक मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद के एक कमांडर को मार गिराया। मारा गया आतंकी पाकिस्तानी नागरिक था। पुलिस सूत्रों ने बताया कि इलाके में आतंकी की मौजूदगी के बारे में जानकारी मिलने के बाद लडूरा गांव को सुरक्षा बलों ने घेर लिया।

सुरक्षाकर्मी जैसे ही उस घर के करीब पहुंचे, जहां आतंकवादी छिपे हुए थे, आतंकावदियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, "खालिद कूटनाम वाले एक पाकिस्तानी को मुठभेड़ में मार गिराया गया। खालिद जैश-ए-मोहम्मद का ऑपरेशनल कमांडर था।"

अधिकारी ने कहा, "आतंकी कमांडर का शव कब्जे में लेने की कोशिश की जा रही है, क्योंकि अब भी तलाशी अभियान जारी है।"

खालिद सुरक्षा बलों की सर्वाधिक वांछितों की सूची में था और उसकी मौत जम्मू एवं कश्मीर में आतंकवादी गतिविधियों के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है। जैश-ए-मोहम्मद पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत