1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कश्मीर में मारा गया जैश का टॉप कमांडर सज्जाद अफगानी

कश्मीर में मारा गया जैश का टॉप कमांडर सज्जाद अफगानी

 Written By: IANS
 Published : Mar 15, 2021 02:30 pm IST,  Updated : Mar 15, 2021 02:30 pm IST

पुलिस ने कहा कि तलाशी अभियान के दौरान, जैसे ही आतंकवादियों की उपस्थिति का पता चला, उन्हें आत्मसमर्पण करने का अवसर दिया गया, हालांकि, उन्होंने संयुक्त दल पर अंधाधुंध गोलीबारी की, जिसके विरुद्ध जवाबी कार्रवाई की गई।

Jaish Commander Sajjad Afghani killed in encounter by Indian Army कश्मीर में मारा गया जैश का टॉप कमा- India TV Hindi
कश्मीर में मारा गया जैश का टॉप कमांडर सज्जाद अफगानी Image Source : IANS

श्रीनगर. दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के रावलपोरा में मुठभेड़ के दौरान जैश-ए-मुहम्मद (जेएम) का शीर्ष आतंकवादी सज्जाद अफगानी सोमवार को मारा गया। डीजीपी जम्मू और कश्मीर, दिलबाग सिंह ने आईएएनएस को पुष्टि करते हुए कहा कि आतंकवादियों को भर्ती करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अफगानी को तीसरे दिन मुठभेड़ में मार दिया गया है। जैश आतंकवादी के अलावा, अब तक मारे गए अन्य आतंकवादी की पहचान लश्कर से जुड़े जहांगीर अहमद वानी के रूप में हुई है।

आईजीपी कश्मीर, विजय कुमार, ने शोपियां पुलिस और सुरक्षा बलों को शनिवार को शुरू हुई तीन दिन तक चले मुठभेड़ के दौरान अफगानी को ढेर करने के लिए बधाई दी। सुरक्षाबलों को आतंकवादियों की उपस्थिति के संबंध में विशेष इनपुट मिला था। शनिवार को पुलिस, सेना के 34 आरआर और सीआरपीएफ द्वारा एक संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया गया था।

पुलिस ने कहा कि तलाशी अभियान के दौरान, जैसे ही आतंकवादियों की उपस्थिति का पता चला, उन्हें आत्मसमर्पण करने का अवसर दिया गया, हालांकि, उन्होंने संयुक्त दल पर अंधाधुंध गोलीबारी की, जिसके विरुद्ध जवाबी कार्रवाई की गई।

पुलिस ने कहा कि रविवार सुबह फिर से आतंकवादी को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा गया, लेकिन आतंकवादी ने संयुक्त दल पर गोलीबारी की, जिसमें जहांगीर अहमद वानी को मार गिराया गया। वानी लश्कर-ए-तैयबा का आतंकवादी था। मुठभेड़ स्थल से अमेरिका निर्मित एम 4 कार्बाइन राइफल और अन्य आपत्तिजनक सामग्री सहित हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत