1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. AAP ने जेटली से कहा- बयान देने से पहले तथ्यों की जांचे वित्त मंत्री

AAP ने जेटली से कहा- बयान देने से पहले तथ्यों की जांचे वित्त मंत्री

 Written By: India TV News Desk
 Published : Dec 10, 2016 06:44 am IST,  Updated : Dec 10, 2016 06:45 am IST

आम आदमी पार्टी ने वित्त मंत्री अरुण जेटली पर आरोप लगाया कि नए नोट छापने वाली ब्लैक लिस्टेड कंपनी डमारु के साथ सरकारी साझेदारी होने के विषय में वित्त मंत्री ने बहुत ही बेतुका और तथ्यहीन बयान दिया है।

2000 notes- India TV Hindi
2000 notes

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी ने वित्त मंत्री अरुण जेटली पर आरोप लगाया कि नए नोट छापने वाली ब्लैक लिस्टेड कंपनी डमारु के साथ सरकारी साझेदारी होने के विषय में वित्त मंत्री ने बहुत ही बेतुका और तथ्यहीन बयान दिया है। उन्हें ये बयान देने से पहले अपने तथ्यों की अच्छी तरह से जांच करें। वित्त मंत्री ने ट्विटर के माध्यम से बहुत ही हल्का जवाब दिया। जो कि सहीं नहीं है।  

ये भी पढ़े-

वित्त मंत्री द्वारा आम आदमी पार्टी के 500 और 2000 रूपये के नए नोटों को छापने का ठेका काली सूची में शामिल कपंनी को देने के आरापों को खारिज करने के एक दिन बाद दिल्ली की सत्ताधारी पार्टी ने आज कहा कि वित्त मंत्री को अपने तथ्य जांचने चाहिए और जोर दिया कि मशीनरी की आपूर्ति उसी कंपनी ने की है।

आप की दिल्ली इकाई के प्रमुख दिलीप पांडे ने कहा कि कंपनी मैसूर प्रिंटिंग प्रेस से जुड़ी हुई है।

पांडे ने कहा कि इसी कपंनी को कालीसूची में डाला गया था क्योंकि यह जाली नोट छापने में आतंकी समूहों की सहायता कर रही थी। भारतीय मुद्रा को छापने के लिए ऐसी कंपनी को नियुक्त करने की क्या जरूरत थी।

जेटली ने कल कहा था उनके मंत्रालय का ब्रिटिश कंपनी से कोई लेना देना नहीं है जिसका नाम झूठे सोशल मीडिया अभियान में आया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत