1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, एक आतंकी ढेर

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, एक आतंकी ढेर

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 24, 2018 06:44 am IST,  Updated : Aug 24, 2018 03:01 pm IST

जम्मू एवं कश्मीर के अनंतनाग जिले में शुक्रवार को सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई। सेना द्वारा एक आतंकी को मार दिया गया है।

Jammu and Kashmir- India TV Hindi
Jammu and Kashmir

जम्मू एवं कश्मीर के अनंतनाग जिले में शुक्रवार को सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई। सेना द्वारा एक आतंकी को मार दिया गया है। आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना के बाद कोकरनाग क्षेत्र के गाडोले गांव को सुरक्षाबलों ने चारों ओर से घेर लिया। ('प्रमोशन में आरक्षण समानता के अधिकार का उल्लंघन, इसका आधार योग्यता होनी चाहिए' )

पुलिस सूत्रों ने बताया, "जैसे ही क्षेत्र को चारों ओर से घेर लिया गया। आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी करनी शुरू कर दी, जिसके बाद सुरक्षाबलों ने भी इसका जवाब दिया।" गांव में तीन आतंकवादियों के छिपे होने की खबर है।

एहतियात के तौर पर प्रशासन ने जिले में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं अस्थाई तौर पर बंद कर दी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत