1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्‍मू-कश्‍मीर: बडगाम जिले के चार-ए-शरीफ में एन्‍काउंटर, 2 आतंकी ढेर तीसरे की तलाश जारी

जम्‍मू-कश्‍मीर: बडगाम जिले के चार-ए-शरीफ में एन्‍काउंटर, 2 आतंकी ढेर तीसरे की तलाश जारी

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 21, 2019 09:56 am IST,  Updated : Jan 21, 2019 11:02 am IST

जम्मू कश्मीर के बडगाम जिले के चार-ए-शरीफ में सोमवार सुबह से सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह मुठभेड़ चार-ए-शरीफ के हपटनार क्षेत्र में चल रही है।

encounter - India TV Hindi
encounter 

जम्‍मू कश्‍मीर के बडगाम जिले के चार-ए-शरीफ में सोमवार सुबह से सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने दो आतंकियों को मार गिराया है। फिलहाल तीसरे आतंकी के साथ गोलीबारी जारी है। प्राप्‍त जानकारी के अनुसार यह मुठभेड़ चार-ए-शरीफ के हपटनार क्षेत्र में चल रही है। सुरक्षा बलों को यहां पर 2 से 3 आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। 

इलाके में जारी बर्फबारी और बारिश के चलते सेना को ऑपरेशन में मुश्किलें आ रही हैं। इसके साथ ही स्‍थानीय नागरिकों द्वारा पथराव भी किया जा रहा है।  

फिलहाल एन्‍काउंटर जारी है। अधिक समाचार के लिए इंडिया टीवी के साथ बने रहिए। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत