श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में बृहस्पतिवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के करीरी इलाके के वानिगम पायीं में घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था। उन्होंने बताया कि आतंकवादियों के सुरक्षा बलों पर गोलियां चलाने से मुठभेड़ शुरू हो गई। इलाके में एक से दो आतंकियों के छिपे होने की सूचना है। अधिकारी ने बताया कि अभियान अभी जारी है और विस्तृत जानकारियों का इंतजार है।
- Hindi News
- भारत
- राष्ट्रीय
- जम्मू-कश्मीर के बारामूला में एनकाउंटर, दो आतंकियों के छिपे होने की सूचना
जम्मू-कश्मीर के बारामूला में एनकाउंटर, दो आतंकियों के छिपे होने की सूचना
जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में बृहस्पतिवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई।
Advertisement
India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।
Advertisement
Advertisement
लेटेस्ट न्यूज़
Advertisement
Advertisement