Wednesday, March 11, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्‍मू कश्‍मीर: श्रीनगर में धारा 144 लागू, किश्तवाड़, राजौरी, बनिहाल में लगाया कर्फ्यू

जम्‍मू कश्‍मीर: श्रीनगर में धारा 144 लागू, किश्तवाड़, राजौरी, बनिहाल में लगाया कर्फ्यू

Edited by: IndiaTV Hindi Desk Published : Aug 05, 2019 07:05 am IST, Updated : Aug 05, 2019 08:37 am IST

केंद्र सरकार द्वारा किसी बड़े फैसले की आशंका के बीच श्रीनगर सहित राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में सुरक्षा कड़ कर दी गई है। राज्य की राजधानी श्रीनगर सहित जम्मू में भी सोमवार सुबह 6 बजे से धारा 144 लागू करने का फैसला लिया गया है।

Jammu Kashmir - India TV Hindi
Jammu Kashmir 

जम्‍मू कश्‍मीर के लिए अगले कुछ कुछ घंटे बेहद अहम होने जा रहे हैं। केंद्र सरकार द्वारा किसी बड़े फैसले की आशंका के बीच श्रीनगर सहित राज्‍य के विभिन्‍न क्षेत्रों में सुरक्षा कड़ कर दी गई है। राज्‍य की राजधानी श्रीनगर सहित जम्मू में भी सोमवार सुबह 6 बजे से धारा 144 लागू करने का फैसला लिया गया है। जम्मू में मोबाइल इंटरनेट बंद रखने का भी आदेश जारी किया गया है। इसके अलावा किश्‍तवाड़, राजौरी और बनिहाल में कर्फ्यू लगा दिया गया हैज्ञ। 

राज्‍य में तनावपूर्ण हालात को देखते हुए जम्मू जिला प्रशासन ने एहतियातन कड़े कदम उठाए हैं। जम्‍मू के सभी स्कूलों और कॉलेजों को बंद रखने के लिए कहा है। जम्मू यूनिवर्सिटी के प्रवक्ता विनय थूसू ने कहा है कि है कि 5 अगस्त को यूनिवर्सिटी बंद रहेगी। 5 अगस्त को होने वाली परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। नई तारीखों का बाद में ऐलान किया जाएगा।

अन्‍य अहतियातन कदम उठाते हुए श्रीनगर में सचिवालय, पुलिस हेडक्वार्टर, एयरपोर्ट की सुरक्षा बढ़ाई गई है। राज्‍य में किसी भी तरह की पब्लिक मीटिंग या रैली करने पर रोक लगा दी गई है। 

होटल खाली करने के आदेश 

जम्मू कश्मीर टूरिज्म पुलिस ने राज्य के होटलों को नई बुकिंग न करने के निर्देश दिए गए हैं। होटल में रूके पर्यटकों का पलायन शूरू हो गया है। हालांकि सरकार द्वारा यात्रियों को हो रही परेशानी को देखते हुए कदम उठाए गए हैं। टिकट नहीं होने पर श्रीनगर एयरपोर्ट पर सरकार की तरफ से इंतजाम किया जाएगा।  

Latest India News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत

Advertisement
Advertisement
Advertisement