1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्‍मू-कश्‍मीर: श्रीनगर के लाल चौक पर आतंकियों ने फेंका ग्रेनेड, शोपियां में पुलिस कैंप पर हमला

जम्‍मू-कश्‍मीर: श्रीनगर के लाल चौक पर आतंकियों ने फेंका ग्रेनेड, शोपियां में पुलिस कैंप पर हमला

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 18, 2019 02:12 pm IST,  Updated : Jan 18, 2019 02:46 pm IST

जम्मू कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में आतंकवादी हमले की खबर है। शुक्रवार दोपहर श्रीनगर के लालचौक पर संदिग्ध आतंकियों ने ग्रेनेड फेंक कर धमाका किया।

Grenade attack- India TV Hindi
Grenade attack

जम्‍मू कश्‍मीर की राजधानी श्रीनगर में आतंकवादी हमले की खबर है। शुक्रवार दोपहर श्रीनगर के लालचौक पर संदिग्‍ध आतंकियों ने ग्रेनेड फेंक कर धमाका किया। इस विस्‍फोट से यहां से गुजर रहे कई वाहन क्षतिग्रस्‍त हो गए हैं। फिलहाल इस हमले में किसी के हताहत होने की खबर नहीं हैं।

दूसरी ओर दक्षिण कश्‍मीर के शोपियां में भी आतंकियों ने ग्रेनेड से हमला किया है। आतंकियों ने पुलिस (एसओजी कैंप) पर ग्रेनेड से हमला किया। इस संबंध में विस्‍तृत समाचार की प्रतीक्षा है। हमारे साथ बने रहिए। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत