1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली: झारखंड की युवती से कार में गैंगरेप, 3 गिरफ्तार

दिल्ली: झारखंड की युवती से कार में गैंगरेप, 3 गिरफ्तार

 Written By: Kumar Abhishek
 Published : Feb 01, 2017 09:35 pm IST,  Updated : Feb 01, 2017 09:35 pm IST

दक्षिणी पूर्वी दिल्ली के अमर कॉलोनी इलाके में 21 साल की युवती के साथ चलती कार में गैंगरेप का मामला सामने आया है।

Gangrape | PTI- India TV Hindi
Gangrape | PTI

नई दिल्ली: दक्षिणी पूर्वी दिल्ली के अमर कॉलोनी इलाके में 21 साल की युवती के साथ चलती कार में गैंगरेप का मामला सामने आया है। पीड़ित लड़की ने थाने में जाकर अपनी आपबीती सुनाई जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। लड़की श्रीनिवासपुरी इलाके की रहने वाली है।

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

रिपोर्ट्स के मुताबिक, तीन लड़कों ने झारखंड की 21 वर्षीय युवती को बहला-फुसलाकर कार में बिठाया और फिर बेशर्मी की सारी हदें पार करते हुए उसे अपनी हवस का शिकर बना डाला। इस मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को मोती बाग इलाके से गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से तीनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। घटना सोमवार मध्य रात्रि की है। आरोपियों की पहचान आरिफ, मुबारक और विजय के रूप में हुई है। इनकी उम्र करीब 20 साल बताई जा रही है। 

पुलिस के मुताबिक, युवती ने कॉल कर घटना की जानकारी दी। उसने बताया कि युवकों ने कार में दुष्कर्म कर उसे सड़क पर फेंक दिया। तीनों आरोपियों में से एक आरिफ युवती का परिचित था। पीड़ित युवती झारखंड की रहने वाली है। कुछ माह से तुगलकाबाद में रहकर वह नौकरी की तलाश कर रही थी। इसी बीच आरिफ से उसकी दोस्ती हो गई। आरिफ ने सोमवार को उसे यह कहकर दक्षिणी-पूर्वी दिल्ली इलाके में बुलाया था कि एक जगह उसके लिए इंटरव्यू का इंतजाम हो गया है। 

जब वह आरिफ द्वारा बताए गए पते पर पहुंची तो देखा कि वह शराब के नशे में धुत था। वहां पहुंचते ही वह उसके साथ जबरदस्ती करने लगा। इसके बाद आरिफ और उसके दो दोस्तों ने उसे जबरदस्ती कार में बिठा लिया और चलती कार में दुष्कर्म किया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत