
इस मामले में शिक्षामंत्री नीरा यादव ने सफाई देते हुए कहा है कि सरस्वती शिशु मंदिर स्कूलों में महापुरुषों की तस्वीर पर माला चढ़ाकर रखी जाती है, जो श्रद्धा की निशानी है।
उन्होंने कहा कि अब्दुल कलाम एक वैज्ञानिक हैं और ऐसे में स्मार्ट क्लासरूम का उद्घाटन करने के मौके पर मैने उनकी तस्वीरों को तिलकर लगाकर नमन किया तो क्या गलत किया। उन्होंने कहा कि मैने उनकी तस्वीर पर माला नहीं चढ़ाई।