1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बड़े फेरबदल में हाईकोर्ट के 7 जजों का ट्रांसफर, यहां देखें लिस्ट

बड़े फेरबदल में हाईकोर्ट के 7 जजों का ट्रांसफर, यहां देखें लिस्ट

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 11, 2021 01:13 pm IST,  Updated : Oct 11, 2021 01:13 pm IST

हायर ज्यूडिशियरी में बड़ा फेरबदल करते हुए उच्च न्यायालयों के 7 जजों का सोमवार को तबादला किया गया है।

बड़े फेरबदल में...- India TV Hindi
बड़े फेरबदल में हाईकोर्ट के 7 जजों का ट्रांसफर, यहां देखें लिस्ट Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

नई दिल्ली: हायर ज्यूडिशियरी में बड़ा फेरबदल करते हुए उच्च न्यायालयों के 7 जजों का सोमवार को तबादला किया गया है। न्याय विभाग की ओर इसे लेकर एक ट्वीट किया गया है। इस लिस्‍ट में उन सभी जजों के नाम दिए गए हैं जिनका तबादला हुआ है।

लिस्‍ट के अनुसार, पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट के न्यायाधीश राजन गुप्ता का ट्रांसफर पटना हाई कोर्ट किया गया है। वहीं, मद्रास हाई कोर्ट के टी.एस. सिवागनम का ट्रांसफर कलकत्ता हाईकोर्ट में किया गया है।

हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट के सुरेश्वर ठाकुर को पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट में स्थानांतरित कर दिया गया है। राजस्थान हाईकोर्ट के न्यायाधीश संजीव प्रकाश शर्मा का पटना हाई कोर्ट में तबादला हुआ है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत