1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. OBC कोटा: उग्र हुआ कापु समुदाय, रत्नांचल एक्सप्रेस में लगाई आग

OBC कोटा: उग्र हुआ कापु समुदाय, रत्नांचल एक्सप्रेस में लगाई आग

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jan 31, 2016 08:16 pm IST,  Updated : Jan 31, 2016 09:13 pm IST

आंध्रप्रदेश में आरक्षण की मांग कर रहे कापु समुदाय के लोगों के आंदोलन ने उस वक्त उग्र रुप ले लिया जब हिंसक भीड़ ने रत्नांचल एक्सप्रेस की चार बोगियों को आग के हवाले कर दिया। यह घटना तुनी रेलवे स्टेशन पर हुई।

train- India TV Hindi
train

नई दिल्ली: आंध्रप्रदेश में आरक्षण की मांग कर रहे कापु समुदाय के लोगों के आंदोलन ने उस वक्त उग्र रुप ले लिया जब हिंसक भीड़ ने रत्नांचल एक्सप्रेस की चार बोगियों को आग के हवाले कर दिया। यह घटना तुनी रेलवे स्टेशन पर हुई। आपको बता दें कि यहां पर कापु समुदाय के लोग आरक्षण की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। इतना ही नहीं ईस्ट गोदावरी और तटीय आंध्रा में भी ट्रेनों की रफ्तार को थामने की कोशिश की गई है। गौरतलब है कि कापु लोग चाहते हैं कि उनके समुदाय को ओबीसी कोटे में से आरक्षण दिया जाए।

OBC कोटे में शामिल किए जाने की मांग को लेकर कापु आंदोलन ने तटवर्तीय आंध्रप्रदेश में हालात गंभीर कर दिए हैं। रविवार के दिन इस मांग ने इतना उग्र रुप ले लिया कि पूर्वी गोदावरी के तुनी रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शनकारियों ने रत्नांचल एक्सप्रेस को रोककर उसमें आग लगा दी।

जानकारी के मुताबिक प्रदर्शनकारियों ने इस दौरान पत्थरबाजी भी की जिससे रेलवे के कुछ अधिकारी चोटिल भी हो गए। पुलिस और रेलवे बड़ी मुश्किल से हालात पर काबू पाने की कोशिश कर रही है। यह आंदोलन धीरे-धीरे उग्र रुप लेता जा रहा है। वहीं पुलिस अभीतक इस मामले में कई प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार भी कर चुकी है।

दरअसल यह समुदाय चाहता है कि उसे पिछड़ी जाति में शामिल किया जाए। सूत्रों की माने तो आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने ऐसा करने का वादा भी किया था। हालांकि सीएम ने इसके लिए एक आयोग का गठन जरूर कर दिया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत