कर्नाटक में राजनीतिक उथल-पुथल के बीच अब मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी की एक ऑडियो टेप के साथ एंट्री हो गई है। ऑडियोटेप में कथित रूप से भाजपा नेता बीएस येदियुरप्पा द्वारा कांग्रेस के विधायकों की खरीद फरोख्त की बातचीत रिकॉर्ड की गई है। ऑडियोटेप जारी करते हुए कुमारस्वामी ने प्रधानमंत्री पर आरोप लगाते हुए कहा कि पीएम मोदी जो सबको ज्ञान दे रहे हैं, वे जवाब दें। उनके सहयोगियों ने ही आपके चेहरे को एक्सपोज़ कर दिया है। अगर उनमें नैतिकता बची है तो वे इनके खिलाफ कार्यवाई करें।
Related Stories
कुमारस्वामी ने कहा कि एक ओर पीएम काले धन को खत्म करने की बात करते हैं वहीं दूसरी ओर उसी काले धन से सरकार गिराने की कोशिश कर रहे हैं मैं खुलासा कर रहा हूँ माँग करता हूँ कि पीएम इसका जवाब दे। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी ने राज्यपाल को अपना भाषण नहीं करने दिया। कहा कि मेरी सरकार के पास बहुमत नहीं है। येदियुरप्पा सीनियर हैं अगर उनके पास सूचना है कि मेरी सरकार के पास बहुमत नहीं है तो अविश्वास प्रस्ताव लेकर क्यों नहीं आते।