1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दूसरे राज्यों से सहमति लेकर अंतरराज्यीय बस सेवा बहाल कर सकती है कर्नाटक सरकार

दूसरे राज्यों से सहमति लेकर अंतरराज्यीय बस सेवा बहाल कर सकती है कर्नाटक सरकार

 Written By: Bhasha
 Published : May 31, 2020 06:30 pm IST,  Updated : May 31, 2020 06:30 pm IST

कर्नाटक सरकार दूसरे राज्यों से सहमति मिलने के बाद अंतरराज्यीय बस परिवहन बहाल करने पर फैसला ले सकती है।

Bus Service- India TV Hindi
Representational Image Image Source : PTI

बेंगलुरु. कर्नाटक सरकार दूसरे राज्यों से सहमति मिलने के बाद अंतरराज्यीय बस परिवहन बहाल करने पर फैसला ले सकती है। कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम (केएसआरटीसी) ने कुछ पाबंदियों के साथ राज्य के भीतर अपनी सेवाएं शुरू कर दी हैं, लेकिन कर्नाटक के बाहर बस सेवा बहाल करने पर अभी निर्णय नहीं लिया गया है।

केएसआरटीसी के एक अधिकारी ने रविवार को कहा, ‘‘हमने अभी बसें चलाने के बारे में फैसला नहीं किया है। अंतरराज्यीय बस सेवा के लिए दूसरे राज्यों को इसके लिए सहमति देनी होगी।’’ केंद्र सरकार ने शनिवार को लॉकडाउन से बाहर निकलने की योजना के तहत ‘अनलॉक 1’ की घोषणा की थी जिसमें कई रियायतें दी गयी हैं।

इस बीच कर्नाटक प्रदेश होटल और रेस्तरां संघ ने होटल उद्योग पर लगी पाबंदियां हटाये जाने के राज्य सरकार के फैसले पर खुशी जताई। संघ के अध्यक्ष चंद्रशेखर हेब्बर ने कहा, ‘‘हम कारोबार पूरी तरह शुरू करने के लिए तैयार हैं।’’ 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत