1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. करतारपुर गलियारे का पाकिस्तान के साथ बातचीत से कोई संबंध नहीं, आतंकवादी गतिविधियां रोकना पहली प्राथमिकता : सुषमा

करतारपुर गलियारे का पाकिस्तान के साथ बातचीत से कोई संबंध नहीं, आतंकवादी गतिविधियां रोकना पहली प्राथमिकता : सुषमा

 Edited By: Bhasha
 Published : Nov 28, 2018 02:07 pm IST,  Updated : Nov 28, 2018 02:07 pm IST

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने बुधवार को कहा कि करतारपुर गलियारा पहल का पाकिस्तान के साथ बातचीत से कोई लेना-देना नहीं है

Kartarpur corridor not connected with dialogue with Pakistan says Sushma Swaraj- India TV Hindi
Kartarpur corridor not connected with dialogue with Pakistan says Sushma Swaraj

हैदराबादविदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने बुधवार को कहा कि करतारपुर गलियारा पहल का पाकिस्तान के साथ बातचीत से कोई लेना-देना नहीं है और पाकिस्तान जब भारत में आतंकवादी गतिविधियां बंद कर देगा तभी उससे बातचीत शुरू होगी। भारत इस गलियारे की लंबे समय से मांग करता रहा है, जिससे भारतीय सिख श्रद्धालु बिना वीजा के करतारपुर में गुरुद्वारा दरबार साहिब तक आ जा सकें। 

स्वराज ने कहा कि उन्हें इस बात की खुशी है कि पाकिस्तान ने पहली बार सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि इस कदम भर से द्विपक्षीय वार्ता शुरू हो जाएगी। आतंक और बातचीत साथ-साथ नहीं चल सकती।’’ विदेश मंत्री तेलंगाना में सात दिसंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के पहले प्रचार के लिए यहां हैं और वह संवाददाताओं को संबोधित कर रहीं थीं। 

उन्होंने कहा, ‘‘जिस क्षण पाकिस्तान भारत में आतंकवादी गतिविधियां बद कर देगा, बातचीत शुरू हो सकती है लेकिन बातचीत केवल करतारपुर गलियारे से जुड़ी नहीं है।’’ पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान बुधवार को अपने देश में इस गलियारे की आधारशिला रखेंगे। इस गलियारे के छह माह के भीतर पूरा होने की उम्मीद है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत