1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कश्मीर के बांदीपोरा में एक आतंकी ढेर, मुठभेड़ जारी

कश्मीर के बांदीपोरा में एक आतंकी ढेर, मुठभेड़ जारी

 Reported By: Bhasha
 Published : Nov 10, 2019 05:53 pm IST,  Updated : Nov 10, 2019 05:53 pm IST

उत्तरी कश्मीर के बांदीपुरा जिले में आतंकवादियों और सुरक्षाकर्मियों में रविवार को मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में एक आतकी की मौत हो गई अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

Army- India TV Hindi
कश्मीर के बांदीपोरा में एक आतंकी ढेर, मुठभेड़ जारी Image Source : FILE

श्रीनगर। उत्तरी कश्मीर के बांदीपुरा जिले में आतंकवादियों और सुरक्षाकर्मियों में रविवार को मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में एक आतकी की मौत हो गई अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ उस समय शुरू हुई जब सुरक्षा बल लावदारा गांव में कुछ आतंकवादियों की मौजूदगी की विशेष सूचना मिलने के बाद तलाशी अभियान चला रहे थे।

उन्होंने बताया कि तलाशी के दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षाकर्मियों पर गोलीबारी शुरू कर दी जिसके बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। अधिकारियों के मुताबिक अंतिम सूचना मिलने तक मुठभेड़ जारी थी और विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत