1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. आतंकियों के लिए हथियार बना रहा था कबाड़ कारोबारी! विस्फोट हुआ और हो गया घायल

आतंकियों के लिए हथियार बना रहा था कबाड़ कारोबारी! विस्फोट हुआ और हो गया घायल

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 12, 2019 08:25 pm IST,  Updated : Jul 12, 2019 08:25 pm IST

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि दक्षिणी कश्मीरी जिले के जासो इलाके का रहने वाला जावेद अहमद डार विस्फोट में घायल हो गया। उन्होंने बताया कि डार को फौरन पुलवामा जिला अस्पताल ले जाया गया और बाद में उन्हें बेहतर इलाज के लिये यहां श्री महाराज हरिसिंह अस्पताल रैफर कर दिया गया।

blast- India TV Hindi
प्रतिकात्मक तस्वीर Image Source : PTI

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में एक विस्फोट में एक कबाड़ कारोबारी घायल हो गया। ऐसा संदेह है कि वह आतंकवादियों के लिए एक विस्फोटक उपकरण बना रहा था। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि दक्षिणी कश्मीरी जिले के जासो इलाके का रहने वाला जावेद अहमद डार विस्फोट में घायल हो गया। उन्होंने बताया कि डार को फौरन पुलवामा जिला अस्पताल ले जाया गया और बाद में उन्हें बेहतर इलाज के लिये यहां श्री महाराज हरिसिंह अस्पताल रैफर कर दिया गया।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर किया गया है और जांच शुरू कर दी गई है। प्रवक्ता ने बताया कि विस्फोटक स्थल से ऐसी चीजें मिली हैं जो इस ओर इशारा करती हैं कि डार आतंकवादियों के साथ उस विस्फोटक उपकरण को बनाने में शामिल था जिसमें अभी विस्फोट हुआ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत