1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कठुआ मामला: सीएम महबूबा मुफ्ती ने फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने के लिए हाईकोर्ट को लिखी चिट्ठी

कठुआ मामला: सीएम महबूबा मुफ्ती ने फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने के लिए हाईकोर्ट को लिखी चिट्ठी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 14, 2018 06:09 pm IST,  Updated : Apr 14, 2018 06:21 pm IST

मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कठुआ में आठ वर्षीय बच्ची से बलात्कार और हत्या के मामले की सुनवाई के लिए आज जम्मू कश्मीर हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस को पत्र लिख कर ‘ फास्ट ट्रैक कोर्ट’ गठित करने का अनुरोध किया।

Kathua rape-murder case: Mehbooba Mufti writes to HC, requests setting up of fast track court- India TV Hindi
Kathua rape-murder case: Mehbooba Mufti writes to HC, requests setting up of fast track court Image Source : PTI

श्रीनगर: मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कठुआ में आठ वर्षीय बच्ची से बलात्कार और हत्या के मामले की सुनवाई के लिए आज जम्मू कश्मीर हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस को पत्र लिख कर ‘ फास्ट ट्रैक कोर्ट’ गठित करने का अनुरोध किया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री ने इस मामले में चीफ जस्टिस से फास्ट ट्रैक कोर्ट गठित करने का अनुरोध किया। उन्होंने बताया कि यह अदालत 90 दिनों में मामले की सुनवाई पूरी कर लेगी और राज्य में यह इस तरह की पहली अदालत होगी। उन्होंने यह भी बताया कि राज्य सरकार ने मामले में आरोपी पुलिसकर्मियों को बर्खास्त करने का फैसला किया है।

इससे पहले मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने सांप्रदायिक ताकतों को खारिज करने और कठुआ में आठ वर्षीय लड़की के साथ बलात्कार एवं हत्या मामले में न्याय के लिए जम्मू के लोगों के समर्थन पर आज उनकी सराहना की। महबूबा ने एक ट्वीट में कहा , ‘‘ जम्मू के लोगों ने जिस तरह से सांप्रदायिक ताकतों को खारिज किया और एक नन्ही बच्ची को अपना समर्थन दे रहे हैं उसकी मैं सराहना करती हूं।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘ इसने मेरे विश्वास को मजबूत किया है कि जम्मू , समावेशिता का एक माडल का काम करता है और एक साथ जम्मू-कश्मीर के लोग धर्मनिरपेक्ष एकता और नैतिक बुलंदी को प्रेरित करते हैं।’’ इससे पहले एक ट्वीट में मुख्यमंत्री ने आरोपपत्र दाखिल करने में अपराध शाखा को रोकने के मामले में कठुआ में वकीलों के एक कथित प्रयास का संज्ञान लेने के उच्चतम न्यायालय के कदम पर संतोष व्यक्त किया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत