1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. खुलासा: CM पिनाराई विजयन ने कहा, केरल यात्रा के दौरान था PM मोदी की जान को खतरा

खुलासा: CM पिनाराई विजयन ने कहा, केरल यात्रा के दौरान था PM मोदी की जान को खतरा

 Written By: Bhasha
 Published : Jun 21, 2017 05:47 pm IST,  Updated : Jun 21, 2017 08:37 pm IST

केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने राज्य के पुलिस प्रमुख के इस बयान की आज पुष्टि की कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हाल की उनकी कोच्चि यात्रा के दौरान एक आतंकवादी खतरा था। विजयन ने कहा कि पुलिस यह बात सरकार के संज्ञान में ले आयी थी।

pm modi- India TV Hindi
pm modi

तिरूवनंतपुरम: केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने राज्य के पुलिस प्रमुख के इस बयान की आज पुष्टि की कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हाल की उनकी कोच्चि यात्रा के दौरान एक आतंकवादी खतरा था। विजयन ने कहा कि पुलिस यह बात सरकार के संज्ञान में ले आयी थी।

विजयन ने यहां संवाददाताओं से कहा, हां उस दिन (17 जून को) प्रधानमंत्री को सुरक्षा खतरा था। उन्होंने (पुलिस) इस बारे में उसी दिन बता दिया था। एकमात्र चीज यह थी कि उन्होंने तब इसका (सार्वजनिक रूप से) खुलासा नहीं किया था।

मुख्यमंत्री विजयन पुलिस महानिदेशक टी पी सेनकुमार की ओर से कल कोच्चि में मीडिया को दिये गए बयान को लेकर पूछे गए सवाल का उत्तर दे रहे थे। सेनकुमार ने कहा था कि मोदी ने जिस दिन शहर का दौरा किया उन्हें एक बड़े खतरे की आशंका थी।

सेनकुमार ने कहा था, प्रधानमंत्री की यहां की यात्रा वाले दिन एक बड़े खतरे की आशंका थी। उनकी यात्रा के दौरान यहां पर एक आतंकवादी मॉड्यूल था। हम उसकी विस्तृत जानकारी का खुलासा नहीं कर सकते।

मोदी ने गत 17 जून को कड़ी सुरक्षा के बीच कोच्चि का दौरा किया था और उन्होंने कोच्चि मेट्रो के पहले चरण का उद्घाटन किया था। उन्होंने गणमान्य व्यक्तियों के साथ मेट्रो से एक संक्षिप्त यात्रा भी की थी जिसमें केरल के राज्यपाल पी सदाशिवम, केंद्रीय मंत्री एम वेंकैया नायडू और मुख्यमंत्री शामिल थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत