1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. केरल में कोरोना के 9931 नए केस मिले, संक्रमण दर 11.08% हुई

केरल में कोरोना के 9931 नए केस मिले, संक्रमण दर 11.08% हुई

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 19, 2021 07:44 pm IST,  Updated : Jul 19, 2021 07:44 pm IST

केरल में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 9931 नये मामले सामने आये, जिसके बाद प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 31,70,868 हो गयी है।

केरल में कोरोना के 9931 नए केस मिले, संक्रमण दर 11.08% हुई- India TV Hindi
केरल में कोरोना के 9931 नए केस मिले, संक्रमण दर 11.08% हुई Image Source : PTI

तिरूवनंतपुरम: केरल में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 9931 नये मामले सामने आये, जिसके बाद प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 31,70,868 हो गयी है। सरकार की ओर से जारी बयान में इसकी जानकारी दी गयी है। बयान में कहा गया है कि प्रदेश में संक्रमण दर कई हफ्तों से दस फीसदी के आस पास थी जो अब बढ़ कर 11.08 प्रतिशत हो गयी है। 

इसमें कहा गया है कि प्रदेश में महामारी के कारण 58 और लोगों की मौत हो गयी है जिसके बाद राज्य में संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़ कर 15,408 हो गयी है। बयान के अनुसार पिछले 24 घंटों में 13,206 लोग संक्रमण से स्वस्थ हुये हैं जिसके बाद यहां संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की संख्या बढ़ कर 30,33,258 हो गयी है। 

इसमें कहा गया है कि प्रदेश में उपचाराधीन लोगों की संख्या 1,21,708 पर पहुंच गयी है। नये संक्रमितों में 66 स्वास्थ्यकर्मी हैं। बता दें कि राज्य में रविवार को कोविड-19 के 13,956 नए मामले सामने आए थे जबकि 81 संक्रमितों की मौत हुई थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।