1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. केरल में कोविड-19 के 31,000 से ज्यादा नए मामले, मरने वालों की संख्या 5,400 के पार

केरल में कोविड-19 के 31,000 से ज्यादा नए मामले, मरने वालों की संख्या 5,400 के पार

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 02, 2021 07:53 pm IST,  Updated : May 02, 2021 07:53 pm IST

केरल में कोविड-19 के 31,959 नए मामले आने के साथ ही राज्य में संक्रमित हुए लोगों की संख्या रविवार को 16 लाख से ज्यादा हो गयी है। वहीं राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या भी बढ़कर 3.39 लाख हो गयी है। 

Kerala logs 31,959 new Covid cases, 49 deaths reported- India TV Hindi
केरल में कोविड-19 के 31,959 नए मामले आने के साथ ही संक्रमित हुए लोगों की संख्या 16 लाख से ज्यादा हो गयी है। Image Source : PTI

तिरुवनंतपुरम: केरल में कोविड-19 के 31,959 नए मामले आने के साथ ही राज्य में संक्रमित हुए लोगों की संख्या रविवार को 16 लाख से ज्यादा हो गयी है। वहीं राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या भी बढ़कर 3.39 लाख हो गयी है। मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने कन्नूर में संवाददाताओं से कहा कि 16,296 लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं, राज्य में अभी तक 12,93,590 मरीज ठीक हुए हैं। दोपहर दो बजे तक, पिछले 24 घंटों में 1,12,625 नमूनों की जांच की गयी है और संक्रमण दर 28.37 प्रतिशत रही है। 

उन्होंने कहा कि अभी तक कोविड-19 के लिए कुल 1,60,58,633 नमूनों की जांच की गयी है। रविवार को कोझिकोड़ में सबसे ज्यादा 4,238 नए मामले आए हैं। राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से और 49 लोगों की मौत होने के साथ ही मरने वालों की संख्या 5,405 हो गयी है।

इस बीच देश में एक दिन में कोविड-19 के रिकॉर्ड 3,689 मरीजों की मौत होने के बाद मृतक संख्या 2,15,542 हो गई है। वहीं 3,92,488 और लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि होने के बाद संक्रमण के कुल मामले बढ़ कर 1,95,57,457 हो गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना वायरस के संक्रमण का अब भी इलाज करा रहे लोगों की संख्या 33 लाख के पार चली गई है।

आंकड़ों के मुताबिक लगातार तेजी से बढ़ रहे मामलों के बीच, इलाज करा रहे मरीजों की संख्या बढ़कर 33,49,644 हो गई है जो संक्रमण के कुल मामलों का 17.13 प्रतिशत है जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर और गिरकर 81.77 प्रतिशत हो गई है। बीमारी से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या 1,59,92,271 हो गई है जबकि इससे मृत्यु दर भी घटकर 1.10 प्रतिशत हो गई है। देश में कोविड-19 के मरीजों की संख्या पिछले साल सात अगस्त को 20 लाख को पार कर गई थी। 

वहीं कोविड-19 मरीजों की संख्या 23 अगस्त को 30 लाख, पांच सितंबर को 40 लाख और 16 सितंबर को 50 लाख के आंकड़े को पार कर गई थी। इसके बाद 28 सितंबर को कोविड-19 के मामले 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख, 19 दिसंबर को एक करोड़ और 19 अप्रैल को कोविड-19 के मामले 1.5 करोड़ से अधिक हो गए थे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत