1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Kerala SSLC results आज घोषित हो सकते हैं 10वीं क्लास के नतीजे, ऐसे देखें रिजल्ट

Kerala SSLC results आज घोषित हो सकते हैं 10वीं क्लास के नतीजे, ऐसे देखें रिजल्ट

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 02, 2018 11:35 pm IST,  Updated : May 02, 2018 11:35 pm IST

इस साल केरल एसएसएलसी एग्जाम में 4.41 लाख स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया था। 

तस्वीर का इस्तेमाल...- India TV Hindi
तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीक के तौर पर किय गया है। Image Source : PTI

नई दिल्ली: देश में एक एक करके सभी राज्य शिक्षा बोर्ड रिजल्ट की घोषणा कर रहे हैं। आज केरल बोर्ड ऑफ हायर सेकेंडरी एजुकेशन एसएसएलसी (Kerala SSLC) 2018 दसवीं क्लास का रिजल्ट की घोषणा कर सकता है। बोर्ड परीक्षा का परिणाम का ऐलान आधिकारिक वेबसाइट kbpe.org पर करेगा। जो छात्र अपनी परिणाम देखना चाहते हैं वो kbpe.org या Keralaresults.nic.in पर जाकर भी अपना दसवीं का परीक्षा परिणाम देख सकते हैं।  पिछले वर्ष रिजल्ट 25 मई को जारी किए गए थे। इस साल केरल एसएसएलसी एग्जाम में 4.41 लाख स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया था। केरल एसएसएलसी एग्जाम 2018 7 मार्च से शुरू हुए थे और 28 मार्च तक चले थे। राज्य में करीब 2,935 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। लक्षद्वीप और मध्य पूर्व में 9-9 केंद्र बनाए गए थे।

ऐसे देखें रिजल्ट

1. सबसे पहले kbpe.org या Keralaresults.nic.in पर जाएं।

2. वेबसाइट पर SSLC Result 2018 का लिंक होगा. उस पर क्लिक करें।
3. अब एक नई विंडो खुलेगी. इसमें अपने रोल नंबर के अलावा आवश्यक जानकारियां दर्ज करें और सब्मिट कर दें।
4. अब रिजल्ट आपके सामने होगा. इसका प्रिंट आउट भी निकाला जा सकता है।
 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत