नई दिल्ली: I love you शब्द का जिक्र छिड़ते ही सबसे पहले जेहन में प्रेमी जोड़े, पति-पत्नी और एक सिलेब्रिटी एवं उनके फैंस के बीच का प्यार ही याद आता है, लेकिन अगर कोई आपसे कहे कि एक तीन महीने का बच्चा I love you बोलना जानता है तो आपको जरूर हैरानी होगी। खुद इस बच्चे के पिता अपने बेटी की इस असमान्य हरकत से हैरान रह गए। अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना के रहने वाले टेड मोस्कालेंको ने एक वीडियो साझा किया है जो यूट्यूब पर वायरल हो चुका है। हर कोई हैरान है कि आखिर एक तीन माह का बच्चा I love you शब्द कैसे बोल सका। मेडिकल साइंस भी मानता है कि 18 महीने से पहले कोई भी बच्चा बोल नहीं सकता। ऐसे में बच्चे का I love you कहना हर किसी को हैरान कर रहा है। आप खुद ही देखिए VIDEO।
वीडियो साभार: MAIL ONLINE