1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. किरण बेदी के पति बृज बेदी का गुड़गांव के अस्पताल में निधन

किरण बेदी के पति बृज बेदी का गुड़गांव के अस्पताल में निधन

 Written By: Bhasha
 Published : Feb 01, 2016 07:27 am IST,  Updated : Feb 01, 2016 07:27 am IST

IPS अधिकारी किरण बेदी के पति बृज बेदी का रविवार को गुड़गांव के एक अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। किरण बेदी ने बताया कि बृज बेदी (76) को ब्लाडर कैंसर था।

kiran sad- India TV Hindi
kiran sad

नई दिल्ली: सामाजिक कार्यकर्ता और पहली महिला आईपीएस अधिकारी किरण बेदी के पति बृज बेदी का रविवार को गुड़गांव के एक अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। किरण बेदी ने बताया कि बृज बेदी (76) को ब्लाडर कैंसर था, जिससे उनकी किडनी भी प्रभावित हो गई थी। पिछले पांच माह से उनका अमृतसर और दिल्ली में इलाज चल रहा था।

किरण बेदी ने कहा, 'उनको 28 जनवरी को अमृतसर के फोर्टिस-एस्कार्ट्स से विमान से मेदांता- द मेडिसिटी हॉस्पिटल लाया गया और आईसीयू में भर्ती कराया गया।' दिल का दौरा पड़ने के बाद रविवार सुबह करीब 11 बजे उनकी मौत हो गई।

kiran tweet
kiran tweet

दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने बृज उपाध्याय के निधन पर शोक जताया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत