हमारे दैनिक जीवन में खबरों की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कुछ लोगों की सुबह यह जाने बगैर अधूरी ही रहती है कि दुनिया में क्या हो रहा है। जो लोग डिजिटल तकनीक को समझते हैं, वे अपने खाली समय में या यात्रा करते हुए भी देश-दुनिया की खबरों की जानकारी लेते रहते हैं।
पढ़ें- इस प्रदेश के अनेक इलाकों में कड़ाके की सर्दी और कोहरे का अनुमान
आज के दौर में, जबकि लोग खबरें पाने के लिए न्यूज वेबसाइट्स पर निर्भर हैं, इंडिया टीवी न्यूज आपको हर तरह की ब्रेकिंग न्यूज, ब्रेकिंग स्टोरी वीडियो, लाइव टीवी और अन्य बेहतरीन शो एक मंच पर उपलब्ध कराता है ताकि आप किसी भी जरूरी जानकारी से अनभिज्ञ न रह जाएं। इंटरनेट, ट्विटर, फेसबुक पर हम देश और दुनिया की तमाम ब्रेकिंग न्यूज देखते हैं।
पढ़ें- रेलवे ने दी गुड न्यूज! किया कई नई ट्रेनों का ऐलान, ये रही पूरी डिटेल
आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरों और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं। इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए।
लाइव टीवी
जब तक सरकार बात नहीं करेगी तब तक आंदोलन जारी रहेगा। विपक्ष यहां पर वोट तलाशने नहीं आए। विपक्ष यहां हमदर्दी के लिए आता है। हम कोई चुनाव नहीं लड़ रहे हैं: राकेश टिकैत, भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता
शरद पवार जी देश के बड़े राजनेता हैं और कृषि से जुड़े विषयों पर बड़ी जवाबदेही के साथ बात करते रहे हैं। मैं उनका सम्मान करता हूं। जब वे कृषि मंत्री थे उन्होंने कृषि सुधार करने की कोशिश की थी। आज उनके कुछ ट्वीट आए, उन्हें देखकर मुझे निराशा हुई: कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर
राजस्थान में दौसा जिले के लालसोट थाना क्षेत्र में रविवार की सुबह एक ट्रक और बस की टक्कर में 18 लोग घायल हो गये। पुलिस उपनिरीक्षक मूलाराम ने बताया कि निर्झरना गांव के पास बिहार से कोटा जा रही एक बस की सामने से आ रहे एक ट्रक से टक्कर हो गई जिससे बस में सवार 18 लोग घायल हो गये। दोनों वाहनों की टक्कर के बाद ट्रक एक खड्डे में जाकर पलट गया जिससे ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला का एक दल रविवार को दिल्ली के आईटीओ क्षेत्र पहुंचा जहां किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान हिंसा हुई थी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि दल, आईटीओ तथा निकटवर्ती स्थानों से फोरेंसिक साक्ष्य एकत्र कर रहा है। गणतंत्र दिवस पर हुई हिंसा के दौरान 394 सुरक्षाकर्मी घायल हो गए थे और आईटीओ के पास एक प्रदर्शनकारी की मौत हो गई थी। फोरेंसिक प्रयोगशाला का एक दल शनिवार को लाल किला और शुक्रवार को गाजीपुर प्रदर्शन स्थल गया था। पुलिस ने बृहस्पतिवार को किसान नेताओं के विरुद्ध ‘लुकआउट’ नोटिस जारी किया और हिंसा के पीछे की साजिश की जांच करने की घोषणा की।
चंडीगढ़: पंजाब पुलिस ने रविवार को दावा किया कि देर रात चले एक अभियान में दस महिलाओं समेत 70 लोगों को गिरफ्तार करने के बाद मोहाली जिले में कथित रूप से सक्रिय जुए तथा अनैतिक देह व्यापार से जुड़े एक गिरोह का भंडाफोड़ किया गया।
किसानों ने मुझसे कहा कि वे शांति और अहिंसा के रास्ते पर चलकर सरकार से बातचीत करना चाहते हैं। केंद्र सरकार खुले मन से बातचीत के द्वार खोले। किसानों की मांगों को माने और इस गतिरोध को तुरंत समाप्त करे: दीपेंद्र सिंह हुड्डा, कांग्रेस
दिल्ली में कृषि क़ानून पास हुआ। अगर धारा 370 हमारे पास होता तो नए कृषि क़ानून जम्मू-कश्मीर में लागू नहीं होते । हमारे यहां वही क़ानून लागू होता जो हम चाहते, जो दिल्ली चाहती वह यहां लागू नहीं होता: महबूबा मुफ़्ती, पीडीपी अध्यक्ष
राज्य सरकार हमको दुर्गापुर से हल्दिया तक ज़मीन अधिग्रहण कर जितनी जल्द ज़मीन उपलब्ध कराएगी, हम उतनी जल्द गैस पाइपलाइन ले आएंगे। अगर हमें ज़मीन उपलब्ध हो जाएगी तो 2022 के दशहरे तक गैस पाइपलाइन को बना सकते हैं: धर्मेंद्र प्रधान,पेट्रोलियम मंत्री, पश्चिम बंगाल के हल्दिया में
दिल्ली में कृषि क़ानून पास हुआ। अगर धारा 370 हमारे पास होता तो नए कृषि क़ानून जम्मू-कश्मीर में लागू नहीं होते । हमारे यहां वही क़ानून लागू होता जो हम चाहते, जो दिल्ली चाहती वह यहां लागू नहीं होता: महबूबा मुफ़्ती, पीडीपी अध्यक्ष
किसानों और उनके नेताओं द्वारा जिस तरह का आंदोलन चलाया गया है उसकी ज़रुरत नहीं थी। लोकतंत्र में हर किसी को अपनी बात कहने की स्वतंत्रता होती है। प्रधानमंत्री ने खुद बातचीत की पेशकश की है। मुझे लगता है समाधान निकल जाएगा: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रबुद्ध भारत की पत्रिका के 125वें वार्षिकोत्सव में बोलते हुए रविवार को कहा कि स्वामी विवेकानंद भारत को प्रबुद्ध और जागृत बनाना चाहते थे। उनके अंदर गरीबों के प्रति सहानुभूति थी। वे मानते थे कि गरीबी सारी समस्या की जड़ है, इसलिए गरीबी को राष्ट्र से खत्म करना होगा।
भारत में पिछले 24 घंटे में COVID-19 के 13,052 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,07,46,183 हुई। 127 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,54,274 हो गई है। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या अब 1,68,784 है और कुल डिस्चार्ज हुए मामलों की संख्या 1,04,23,125 है।
पिछले साल गलवान घाटी में भारतीय सेना के 20 जवानों ने बलिदान दिया था। शहीद कर्नल संतोष बाबू सहित सभी शहीद जवानों के नाम राजधानी नई दिल्ली स्थित नेशनल वार मेमोरियल में उकरे गए हैं।
त्रिपुरा के धलाई जिले में शनिवार को भाजपा के 37 वर्षीय कार्यकर्ता की उनके आवास पर अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि इस सिलसिले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बंदूकधारियों का एक समूह जलचंद्र करबारी पारा क्षेत्र स्थित कृपा रंजन चकमा के घर में घुसा और उन पर गोली चला दी।
झारखंड के गिरिडीह जिले में भेलवाघाटी थाना क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने शनिवार को सड़क के किनारे छिपाकर रखा गया बीस किलोग्राम विस्फोटक बरामद कर उसे निष्क्रिय कर दिया जिससे नक्सलियों की हमले की बड़ी साजिश नाकाम हो गयी। गिरिडीह के पुलिस अधीक्षक अमित रेणु ने यहां मीडिया से कहा कि जिले के भेलवाघाटी थाना क्षेत्र में पुलिस और अर्धसैनिक बलों ने लॉन्ग रेंज पेट्रोलिंग के दौरान कंटेनर में छिपाकर रखे गए 20 किलोग्राम विस्फोटक को समय रहते बरामद कर नक्सलियों के हमले की योजना नाकाम कर दी। रेणु ने बताया कि सीआरपीएफ की 7वीं बटालियन ने जंगल में विस्फोटक को निष्क्रिय कर दिया। उन्होंने बताया कि बिहार झारखंड सीमा पर सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के लिए विस्फोटक सामग्री रखी गई थी।
संपादक की पसंद