1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पंजाब में अपनी पार्टी से लोगों को लड़वाएंगे चुनाव, संयुक्त किसान मोर्चा के नेता गुरनाम चढ़ूनी का बयान

पंजाब में अपनी पार्टी से लोगों को लड़वाएंगे चुनाव, संयुक्त किसान मोर्चा के नेता गुरनाम चढ़ूनी का बयान

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 26, 2021 12:55 pm IST,  Updated : Nov 26, 2021 12:55 pm IST

किसान नेता गुरुनाम सिंह चढ़ूनी ने कहा कि अपनी पार्टी बनाएंगे उसे चुनाव लड़वाएंगे। उन्होंने कहा, "मैं पंजाब से चुनाव नहीं लड़ रहा हूं लेकिन पंजाब के लोगों को इकट्ठा करके चुनाव लड़वा रहा हूं।"

Kisan Neta Gurnam Singh Chaduni to make political party for punjab elections पंजाब में अपनी पार्टी स- India TV Hindi
पंजाब में अपनी पार्टी से लोगों को लड़वाएंगे चुनाव, संयुक्त किसान मोर्चा के नेता गुरनाम चढ़ूनी का बयान Image Source : PTI

Highlights

  • अपनी पार्टी बनाएंगे उसे चुनाव लड़वाएंगे- गुरनाम चढ़ूनी
  • जिसका वोट है, उसका राज होना चाहिए- गुरनाम चढ़ूनी
  • नोटों से नहीं वोटों से राज हो- गुरनाम चढ़ूनी

नई दिल्ली. पंजाब में अगले साल चुनाव होने हैं। चुनाव को लेकर राज्य का सियासी माहौल गर्म है। पंजाब में किसान आंदोलन भी एक बड़ा फैक्टर है। सभी पार्टियां खुद को किसानों का हितैषी साबित करने में जुटी हैं लेकिन किसान नेता गुरनाम चढ़ूनी ने खुद की पार्टी बनाकर पंजाब चुनाव में ताल ठोकने का मन बना लिया है।

गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने कहा कि जिसका वोट है, उसका राज होना चाहिए। जिसके पास नोट है, उसका राज नहीं होना चाहिए। नोटों से नहीं वोटों से राज हो, जिसकी वोट है अगर उसका राज है तो वोटरों के पक्ष में कानून बनेंगे और अगर नोटों से राज आएगा तो नोट वालों के पक्ष के कानून बनेंगे। उन्होंने कहा, "मैं पंजाब से चुनाव नहीं लड़ रहा हूं लेकिन पंजाब के लोगों को इकट्ठा करके चुनाव लड़वा रहा हूं।"

किसान नेता ने कहा कि अपनी पार्टी बनाएंगे उसे चुनाव लड़वाएंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत