
तुला: किसी नजदीकी रिश्तेदार के साथ आपका रिश्ता खराब हो सकता है। आज अपनी तरफ से अपने रिश्ते को सुधारने की पूरी कोशिश करें। इसकी शुरूआत आप अपनी जुबान पर काबू रख के कर सकते हैं। सही सम्प्रेषण से आपको बहुत मदद मिलेगी। लेकिन अगर आपको लगता है कि स्थिति आपके नियंत्रण से बाहर है तो आपका खामोश रहना ही बेहतर होगा।