नई दिल्ली: आज दिन है सुहाना और पहली तारीख है, लेकिन फरवरी के साथ कुछ बातें बेहद खास है,14 फरवरी को वैलेंटाइंस डे मनाया जाना, इसके अलावा इस माह हर साल की तरह भारत सरकार बजट भी पेश करती है। इसलिए फरवरी जहां प्रेम भरी होती हैं वहीं इसका आपकी जेब से भी खास संबंध होता है।
लेकिन फरवरी के साथ सबसे खास बात उसका तीन साल तक 28 दिन और चौथे साल में 29 दिन का होना उसे और भी खास बना देती हैं। साल 2016 की फरवरी 28 दिन के बजाए 29 दिन की है जो इसे खास बनाती है,यानी की आपकी जिंदगी में एक और खास दिन।
ये भी पढ़े- फरवरी का पहला सप्ताह, जानिए कैसा रहेगा आपका भविष्य
29 दिन की है इस बार फरवरी, चार साल बाद कई लोग मनाएंगे जन्मदिन
इतना तो आप जानते ही हैं कि जिसका जन्म 29 फरवरी को होता है वह अपना जन्मदिन भी चार साल में एक बार ही मना पाता है। ऐसे में कई लोग यह जानना चाहते हैं कि आखिर यह फरवरी 28 दिन की ही क्यों होती है ? साल 2016 की फरवरी माह इस बार 29 दिन का है और ऐसा हर तीन साल बाद ही होता है। इसलिए इस बार 29 फरवरी को जन्में लोग अपना जन्म दिन मना सकेंगे।
तीन साल 28 दिन और चौथे साल 29 दिन आखिर क्यों ?
दरअसल फरवरी का तीन साल तक 28 दिन और चौथे साल 29 दिन होने का वैज्ञानिक कारण है,जिसके अनुसार हमारी पृथ्वी सूर्य की परिक्रमा करने में 365 दिन और 6 घंटे का समय लेती है, और हर साल के ये जो 6 घंटे ज्यादा होते है उसे बचाकर रख दिया जाता है, और तीन साल के बाद अगले वाले साल इन घंटों को जोड़कर फरवरी में जोड़ दिया जाता है जिसके चलते चौथे साल फरवरी को एक और दिन मिल जाता है इसलिए यह 29 दिन की हो जाती है।
अगली स्लाइड में जानें और क्यों है खास